X
X

Fact Check : अखिलेश यादव की 2023 की इफ्तार तस्वीर को महाकुंभ से जोड़कर किया जा रहा वायरल

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि अखिलेश यादव की यह तस्वीरें इस रमजान से जुड़ी नहीं हैं। यह तस्वीरें 2023 की रोजा इफ्तार की हैं, जिसे अब भ्रामक दावे के साथ अब वायरल किया जा रहा है। यह तस्वीरें उस वक्त की है, जब अप्रैल 2023 में अखिलेश यादव ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री मोहम्मद यामीन के घर पर आयोजित इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया था।

  • By: Umam Noor
  • Published: Mar 11, 2025 at 05:11 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। महाकुंभ के समाप्त होते ही सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दो तस्वीरों का एक कोलाज तेजी से वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों में अखिलेश यादव को रोजा इफ्तार करते हुए देखा जा सकता है। फोटो को शेयर करने वाले यूजर्स दावा कर रहे हैं कि अखिलेश यादव ने लगातार 50 दिनों तक महाकुंभ पर प्रतिदिन चार ट्वीट करके माहौल बिगड़ा और उसके बाद इफ्तारी करने पहुंचे हैं।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि अखिलेश यादव की यह तस्वीरें इस रमजान से जुड़ी नहीं हैं। यह तस्वीरें 2023 की रोजा इफ्तार की हैं, जिसे अब भ्रामक दावे के साथ अब वायरल किया जा रहा है। यह तस्वीरें उस वक्त की है, जब अप्रैल 2023 में अखिलेश यादव ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री मोहम्मद यामीन के घर पर आयोजित इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया था। इसके अलावा, अखिलेश यादव ने महाकुंभ के दौरान 145 से करीब ट्वीट्स किए थे, जिनमें महाकुंभ की शुभकामनाओं से लेकर 29 जनवरी को हुई भगदड़ तक के मुद्दे शामिल थे।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “लगातार 50 दिनों तक महाकुंभ का प्रतिदिन चार ट्वीट करके माखौल उड़ाने के बाद इफ्तारी करते अखिलेश यादव।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की पड़ताल को दो हिस्सों में करने का फैसला किया। सबसे पहले हमें यह जानना था कि तस्‍वीर की क्‍या सच्‍चाई है। पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने गूगल लेंस के जरिये वायरल फोटो को सर्च किया। सर्च किये जाने पर हमें यह तस्वीर टीवी 9 हिंदी की वेबसाइट पर 10 अप्रैल 2023 को अपलोड की हुई मिली। यहां खबर के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री मोहम्मद यामीन ने लखनऊ में अपने घर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें अखिलेश यादव भी शामिल हुए थे, यह तस्वीर उसी वक्त की है। वहीं खबर में आगे बताया गया कि अखिलेश यादव के साथ-साथ कई मुस्लिम धर्मगुरु  भी उस इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे।

वायरल तस्वीरें हमें अखिलेश यादव के एक्स हैंडल पर 9 अप्रैल 2023 को पोस्ट हुई मिली । यहां तस्वीरों के साथ बताया गया कि यह लखनऊ में हुए इफ्तार की तस्वीरें हैं। 

महाकुंभ को लेकर अखिलेश यादव की एक्‍स पोस्‍ट के दावे की पड़ताल

अब तक की पड़ताल से तो साफ़ था कि वायरल फोटो पुरानी है। हालांकि, पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने अखिलेश यादव के महाकुंभ के दौरान यानी 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक महाकुंभ पर किये गए एक्स पोस्ट (ट्वीट) को सर्च किया।

प्रोफाइल स्कैन में हमें अखिलेश यादव की 145 के करीब एक्स पोस्ट मिलीं, जिन्हें महाकुंभ के बारे में किया गया है। इन पोस्ट में महाकुंभ की शुभकामनाओं से लेकर 29 जनवरी को हुई भगदड़ तक शामिल है।

महाकुंभ 45 दिन चला था और हमारी पड़ताल में हमें अखिलेश यादव के 145 के करीब एक्स पोस्ट मिलीं। हमने इस नंबर को 45 से डिवाइड किया, मिले नतीजे के मुताबिक, औसतन 3 पोस्ट प्रतिदिन की गई हैं।

वायरल पोस्ट से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता प्रवक्ता डॉ आशुतोष कुमार वर्मा से संपर्क साधा। उन्होंने हमें पुष्टि देते हुए बताया, यह तस्वीरें पुरानी हैं।

अब बारी थी भ्रामक पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर ‘Deepak Jhariya’ की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर को दो लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं, इस प्रोफाइल से विचारधारा विशेष से जुड़ी पोस्ट शेयर की जाती है।

निष्‍कर्ष : विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि अखिलेश यादव की यह तस्वीरें 2023 की रोजा इफ्तार की हैं, जिसे अब भ्रामक दावे के साथ महाकुंभ से जोड़कर वायरल किया जा रहा है। यह तस्वीरें उस वक्त की है, जब अप्रैल 2023 में अखिलेश यादव ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री मोहम्मद यामीन के घर पर आयोजित इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया था। इसके अलावा, अखिलेश यादव ने महाकुंभ के दौरान 145 से करीब ट्वीट्स किए थे, जिनमें महाकुंभ की शुभकामनाओं से लेकर 29 जनवरी को हुई भगदड़ तक के मुद्दे शामिल थे।

  • Claim Review : अखिलेश यादव ने लगातार 50 दिनों तक महाकुंभ पर प्रतिदिन चार ट्वीट करके माहौल बिगड़ा और उसके बाद इफ्तारी करने पहुंचे हैं।
  • Claimed By : FB Page- Deepak Jhariya
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later