X
X

Fact Check : महिला टीवी पत्रकार की तस्वीर को झूठे दावे के साथ किया गया वायरल

नोएडा में एक पत्रकार के यहां हुए होली मिलन कार्यक्रम की तस्‍वीर को गलत दावे के साथ वायरल करके झूठ फैलाया गया।

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। देश की जानी-मानी टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी और श्‍वेता सिंह की एक तस्‍वीर को वायरल करके इनके खिलाफ झूठ फैलाया जा रहा है। तस्‍वीर में दोनों महिला पत्रकारों को सफेद रंग की टोपी पहने हुए देखा जा सकता है। दावा किया गया कि तस्‍वीर इफ्तारी के दौरान की है।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। यह फर्जी साबित हुई। नोएडा में एक पत्रकार के यहां हुए होली मिलन कार्यक्रम की तस्‍वीर को गलत दावे के साथ वायरल करके झूठ फैलाया गया।

क्‍या हो रहा है वायरल

सलमान अजीज नाम के एक फेसबुक यूजर ने एक तस्‍वीर को 14 मार्च को अपलोड करते हुए दावा किया, “इन्हे पहचानते है आप सब लोग। मुफ्त की इफ्तारी खाने के लिए अब्दुल बनने का नाटक करती हुईं दो सनातनी महिलाएं।”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर कई सोशल मीडिया यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आकाईव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की सच्‍चाई जानने के लिए सबसे पहले चित्रा त्रिपाठी के सोशल मीडिया हैंडल्‍स को स्‍कैन किया। हमें उनके एक्‍स हैंडल पर असली तस्‍वीर मिली। 11 मार्च को वायरल तस्‍वीरों के अलावा कुछ और भी तस्‍वीरें पोस्‍ट की गईं। इन तस्‍वीरों को होली के कार्यक्रम की बताया गया।

https://twitter.com/chitraaum/status/1899307355717996809

चित्रा त्रिपाठी के फेसबुक अकाउंट पर भी हमें यह तस्‍वीर मिली। इसे 15 मार्च को अपलोड किया गया था।

विश्‍वास न्‍यूज ने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए चित्रा त्रिपाठी से संपर्क किया। उन्‍होंने बताया कि यह होली सेलिब्रेशन की पिक्चर है। वरिष्‍ठ पत्रकार हेमंत शर्मा के यहां नोएडा में कार्यक्रम था।

जांच के अंत में फर्जी पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की गई। सलमान अजीज नाम के इस यूजर को 1.8 हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर आगरा का रहने वाला है।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। महिला टीवी पत्रकार की होली मिलन समारोह की तस्‍वीर को झूठे दावे के साथ वायरल किया गया।

  • Claim Review : मुफ्त की इफ्तारी खाने के लिए अब्दुल बनने का नाटक करती हुईं दो सनातनी महिलाएं..
  • Claimed By : FB User Salman Aziz
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later