Fact Check : सीएम आदित्यनाथ की 2017 की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करके तैयार की गई Fake वायरल क्लिप
विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। यह पूरी तरह बेबुनियाद साबित हुई।
- By: Ashish Maharishi
- Published: Mar 19, 2025 at 06:11 PM
नई दिल्ली (Vishvas News)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर सोशल मीडिया में एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। इसमें उन्हें एक मुस्लिम नेता के भाषण को सुनते हुए दिखाया गया है। इस क्लिप को सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं।
विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। यह पूरी तरह बेबुनियाद साबित हुई। योगी आदित्यनाथ की एक पुरानी तस्वीर और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष इसरार अहमद के चुनावी भाषण के एक अंश को जोड़कर वायरल क्लिप तैयार की गई है। हमारी जांच में यह फर्जी साबित हुई।
क्या हो रहा है वायरल
थ्रेड यूजर निसार खान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फर्जी क्लिप को 19 मार्च को आपत्तिजनक शब्दों के साथ पोस्ट किया।
इसे सच मानकर कई सोशल मीडिया यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्ट का आकाईव वर्जन यहां देखें।
पड़ताल
विश्वास न्यूज ने वायरल क्लिप की जांच दो हिस्सों में की। सबसे पहले हमें यह जानना था कि वायरल वीडियो में जो भाषण दिया जा रहा है, वह कब का है और कौन दे रहा है। इसके लिए हमने सबसे पहले वायरल क्लिप के कई कीफ्रेम्स निकाले। फिर इन्हें गूगल लेंस टूल के जरिए सर्च किया।
हमें असली वीडियो AZMI MUSHAIRA MEDIA नाम के एक यूट्यूब चैनल पर मिला। 30 मई 2024 को अपलोड इस वीडियो की शुरुआत में ही ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष इसरार अहमद को यह बोलते हुए सुना जा सकता है कि मुसलमानों को पाकिस्तान चला जाना चाहिए। क्यों। हिंदुस्तान तुम्हारी अम्मा दहेज में लेकर आई थी। इसरार अहमद के भाषण के इसी अंश का इस्तेमाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ दुष्प्रचार के लिए किया गया।
पड़ताल का दूसरा हिस्सा
जांच के अगले हिस्सा में हमने योगी आदित्यनाथ की तस्वीर की जांच की । इसे गूगल लेंस के जरिए सर्च करने पर हमें असली तस्वीर एक वेबसाइट पर मिली। इसे 21 मार्च 2017 को यूज किया गया। असली तस्वीर में योगी आदित्यनाथ को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के साथ देखा जा सकता है। खबर में बताया गया कि यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात की।
हमारी अब तक की पड़ताल से यह साबित हुआ कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 2017 की तस्वीर और मई 2024 में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष इसरार अहमद के चुनावी भाषण के एक अंश को जोड़कर वायरल क्लिप तैयार की गई।

विश्वास न्यूज से बातचीत में यूपी भाजपा के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो गलत है। मुख्यमंत्री की छवि बिगाड़ने के लिए फर्जी वीडियो तैयार किया गया है
निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल क्लिप फर्जी साबित हुई। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष इसरार अहमद के चुनावी भाषण के एक अंश को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ जोड़कर झूठ फैलाया गया। हमारी जांच में वायरल पोस्ट पूरी तरह फर्जी साबित हुई।
- Claim Review : योगी आदित्यनाथ सुन रहे हैं मुस्लिम नेता का भाषण
- Claimed By : Threads Nisar Khan
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












