X
X

Fact Check: जॉर्डन में डुबाए गए विमान का वीडियो भ्रामक रूप से भारतीय नौसेना की खोज बताकर वायरल

भारतीय नौसेना द्वारा 114 साल पुराना विमान मिलने का वायरल दावा झूठा है। डूबा हुआ विमान लॉकहीड मार्टिन L1011 ट्राइस्टार है, जिसके उड़ने की अवधि खत्म होने के बाद 2019 में जॉर्डन की अकाबा की खाड़ी में जानबूझकर डुबोया गया था।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़): पानी में डूबे एक हवाई जहाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि भारतीय नौसेना ने समुद्र में 114 साल पुराने इस विमान को खोज निकाला है।

विश्वास न्यूज़ ने इस दावे की जांच की और पाया कि डूबा हुआ विमान असल में लॉकहीड मार्टिन L1011 ट्राइस्टार है, जिसके उड़ने की अवधि पूरी होने के बाद 2019 में जॉर्डन की अकाबा की खाड़ी में जानबूझकर डुबोया गया था। विमान को गोताखोरों को आकर्षित करने और समुद्री जीवन के लिए एक कृत्रिम चट्टान बनाने के लिए डुबोया गया था।

वायरल वीडियो में क्या है?

फेसबुक यूजर hariom_kumar_deshi_boy ने 20 मार्च को वीडियो (आर्काइव लिंक) पोस्ट किया और लिखा, “भारतीय नौसेना ने पानी में 114 साल पुराना विमान खोज निकाला।”

पड़ताल

वायरल दावे की पुष्टि करने के लिए हमने सबसे पहले Google रिवर्स इमेज पर इस वीडियो के स्क्रीनशॉटस को सर्च किया। हमें कई न्यूज़ रिपोर्ट मिलीं, जिनमें वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट फ़ीचर इमेज के तौर पर थे। रिपोर्ट के अनुसार, डूबा हुआ विमान असल में लॉकहीड मार्टिन L1011 ट्राइस्टार है, जिसके उड़ने की समय-सीमा समाप्त होने के बाद  2019 में जॉर्डन की अकाबा की खाड़ी में जानबूझकर डुबोया गया था। विमान को गोताखोरों को आकर्षित करने और समुद्री जीवन के लिए एक कृत्रिम चट्टान बनाने के लिए डुबोया गया था।

यह वीडियो पहले भी वायरल हुआ था। उस समय हमें यह वीडियो बुब्बा अकाबा नामक पेज पर मिला था और जब हमने यूजर से संपर्क किया था, तो उन्होंने पुष्टि की थी कि इसे जॉर्डन में फिल्माया गया था।

हमने भारतीय नौसेना द्वारा किसी डूबे हुए विमान की खोज के बारे में इंटरनेट पर और खोज की, लेकिन इसकी पुष्टि करने वाली कोई रिपोर्ट नहीं मिली।

 वायरल पोस्ट का दावा है कि विमान 114 साल पुराना है। शोध के दौरान हमने पाया कि दुनिया का पहला विमान 1903 में उड़ा था और पहला यात्री विमान 1914 में उड़ा था। इसके अतिरिक्त, वायरल वीडियो में दिखाए गए विमान का मॉडल 1980 के दशक तक पेश नहीं किया गया था। इसलिए, यह हवाईजहाज 114 साल पुराना नहीं हो सकता है।

हमने झूठे दावे के साथ वीडियो शेयर करने वाले इंस्टाग्राम यूजर hariom_kumar_deshi_boy की प्रोफ़ाइल स्कैन की और पाया कि उनके 600 से ज़्यादा फ़ॉलोअर हैं।

निष्कर्ष: भारतीय नौसेना द्वारा 114 साल पुराना विमान मिलने का वायरल दावा झूठा है। डूबा हुआ विमान लॉकहीड मार्टिन L1011 ट्राइस्टार है, जिसके उड़ने की अवधि खत्म होने के बाद 2019 में जॉर्डन की अकाबा की खाड़ी में जानबूझकर डुबोया गया था।

  • Claim Review : भारतीय नौसेना ने समुद्र में 114 साल पुराने इस विमान को खोज निकाला है।
  • Claimed By : Facebook User hariom_kumar_deshi_boy
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later