X
X

Fact Check: CSK फैन के प्लेकार्ड की एडिटेड तस्वीर हो रही औरंगजेब विवाद से जोड़कर वायरल

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल की जा रही तस्वीर एडिटेड है। चेन्नई सुपर किंग्स के फैन ने मैच के दौरान धोनी को लेकर प्लेकार्ड पकड़ा हुआ था। असली प्लेकार्ड को एडिट कर उसमे औरंगजेब को लेकर आपत्तिजनक शब्द को जोड़ा गया है।

  • By: Umam Noor
  • Published: Mar 27, 2025 at 01:51 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। मुगल शासक औरंगजेब को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक तस्वीर वायरल हो रही है। वायरल फोटो में आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स की टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति को आईपीएल के मैच में एक प्लेकार्ड के साथ देखा जा सकता है। वहीं प्लेकार्ड पर कथित तौर पर औरंगजेब को लेकर आपत्तिजनक शब्द लिखे हुए नजर आरहे हैं। वायरल फोटो को असली समझते हुए अलग- अगल प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल की जा रही तस्वीर एडिटेड है। चेन्नई सुपर किंग्स के फैन ने मैच के दौरान धोनी को लेकर प्लेकार्ड पकड़ा हुआ था। असली प्लेकार्ड को एडिट कर उसमे औरंगजेब को लेकर आपत्तिजनक शब्द को जोड़ा गया है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर ने प्लेकार्ड की तस्वीर को शेयर किया उस पर लिखा है, “औरंगजेब @#$% था और उससे चाहने वाले भी @#$% हैं।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने गूगल लेंस के जरिये वायरल फोटो को सर्च किया। सर्च किये जाने पर हमें यह तस्वीर फिल्म राइटर रथना कुमार नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड की हुई मिली।

24 मार्च 2025 को अपलोड हुई इस तस्वीर में हमें माही यानी महेंद्र सिंह धोनी के लिए ‘दी मैन, दी मिथ, दी माही’ लिखा हुआ नजर आया। इसी तस्वीर को एडिटेड करते हुए फर्जी दावे के साथ फैलाया जा रहा है।

असली और एडिटेड फोटो के दरमियान नीचे दिए कोलाज में फर्क देखा जा सकता है।

रथना कुमार ने इस मौके की और भी तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर चेन्नई की बताते हुए शेयर की हैं।

 बता दें कि यह तस्वीर 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई के एम् ऐ चिदंबरम स्टेडियम में हुए आईपीएल 2025 की दौरान की है। वहीं इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस पर 4 विकेट से जीत हासिल करते हुए जीत हासिल की।

वायरल पोस्ट से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने नेटवर्क 18 के स्पोर्ट्स एडिटर विनीत रामकृष्णन से संपर्क साधा और वायरल पोस्ट उनके साथ शेयर की। उन्होंने हमें पुष्टि कि वायरल पोस्ट जैसा कोई प्लेकार्ड वहां पर नहीं था।

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक पेज ‘दी हिंदू’ की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि इस पेज को आठ हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल की जा रही तस्वीर एडिटेड है। चेन्नई सुपर किंग्स के फैन ने मैच के दौरान धोनी को लेकर प्लेकार्ड पकड़ा हुआ था। असली प्लेकार्ड को एडिट कर उसमे औरंगजेब को लेकर आपत्तिजनक शब्द को जोड़ा गया है।

  • Claim Review : आईपीएल के मैच में एक व्यक्ति ने प्लेकार्ड में औरंगजेब विवाद को लेकर लिखा है।
  • Claimed By : FB Page- The Hindu
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later