X
X

Fact Check: मैच के बीच में बिजली कटने का यह वीडियो पाकिस्तान स्टेडियम का नहीं, न्यूजीलैंड का है

स्टेडियम में हुए पावर कट के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। असल में वायरल वीडियो पाकिस्तान में खेले गए मैच का नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड के बे-ओवल स्टेडियम का है। खेल के दौरान अचानक से स्टेडियम में पावर कट की समस्या हो गई थी।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Apr 9, 2025 at 02:59 PM
  • Updated: Apr 9, 2025 at 03:46 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हुए एक क्रिकेट मैच का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे कि बॉलर जैकब डफी बॉलिंग करने के लिए आगे बढ़ते है वैसे ही स्टेडियम में पावर कट हो जाता है और वहां पर अंधेरा छा जाता है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पाकिस्तान में खेले जा रहे मैच का है। पाकिस्तान के स्टेडियम में मैच के दौरान बिजली गुल हो गई। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। असल में वायरल वीडियो पाकिस्तान में खेले गए मैच का नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड के बे-ओवल स्टेडियम का है। खेल के दौरान अचानक से स्टेडियम में पावर कट की समस्या हो गई थी।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर सौरभ ने 5 अप्रैल 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “कंगाल पाकिस्तान में बीच मैच में कट गई बिजली।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट एबीपी न्यूज की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 5 अप्रैल 2025 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, “मैच न्यूजीलैंड के स्टेडियम बे-ओवल मैदान पर खेला गया था, जिसमें कीवी टीम ने 43 रनों से जीत दर्ज की थी। दरअसल, जब मुकाबले के अंतिम ओवर चल रहे थे तब कुछ देर के लिए फ्लड लाइट्स बंद हो गईं और पूरे मैदान में अंधेरा छा गया।”

स्पोर्ट्सकीड़ा और क्रिकबज की वेबसाइट पर 5 अप्रैल 2025 को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला न्यूजीलैंड के बे-ओवल स्टेडियम में खेला गया था।

न्यूजीलैंड की वेबसाइट आरएनजेड पर भी हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट 8 अप्रैल 2025 को प्रकाशित मिली। यहां पर भी पावर कट की घटना को न्यूजीलैंड के बे-ओवल स्टेडियम का बताया गया है।

अन्य न्यूज रिपोर्ट को यहां पर देखा जा सकता है। 

अधिक जानकारी के लिए हमने इस विषय में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और कमेंटेटर सैयद हुसैन से बात की। उन्होंने वीडियो को न्यूजीलैंड के बे-ओवल स्टेडियम का बताया है।

अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को चार हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया है। 

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि स्टेडियम में हुए पावर कट के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। असल में वायरल वीडियो पाकिस्तान में खेले गए मैच का नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड के बे-ओवल स्टेडियम का है। खेल के दौरान अचानक से स्टेडियम में पावर कट की समस्या हो गई थी।

  • Claim Review : पाकिस्तान के स्टेडियम में मैच के दौरान पावर कट होने का वीडियो।
  • Claimed By : FB User Saนrabђ
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later