X
X

Fact Check: सपा नेता विनय शंकर तिवारी के समर्थन में निकले जुलूस का वीडियो पुराना है, गिरफ्तारी के बाद का नहीं

सपा नेता विनय शंकर तिवारी को हाल ही में बैंक धोखाधड़ी के मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनके समर्थन में निकाले गए जुलूस का बताकर वायरल वीडियो दिसंबर 2021 का है, हालिया नहीं। हालांकि, वायरल वीडियो की लोकेशन की हम कोई पुष्टि नहीं करते हैं।    

Vinay Shankar Tiwari video, SP leader rally, Vinay Shankar arrest, old video viral, fact check SP leader, Vinay Tiwari supporters, misleading video news, viral rally video truth

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सपा नेता एवं पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें विनय तिवारी के समर्थकों को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ और विनय शंकर तिवारी के समर्थन में नारे लगाते देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को ईडी की कार्रवाई के बाद का बताकर शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि वायरल वीडियो दिसंबर 2021 का है, जबकि ईडी ने विनय शंकर तिवारी को हाल में गिरफ्तार किया है।

वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर Bablu Yadav ने 11 दिसंबर को वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा,

योगी के खिलाफ लखनऊ की सड़कों पर उतरा ब्राह्मण समाज – विनय शंकर तिवारी समर्थक हजारों की संख्या में लखनऊ पहुंचे योगी के खिलाफ की नारेबाजी…

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले वीडियो को ध्यान से देखा। इसमें जुलूस में शामिल लोग जैकेट व जर्सी पहने दिख रहे हैं, जबकि इस समय गर्मी का मौमस है। इस वजह से वीडियो हमें संदिग्ध लगा।  

इसके बाद वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। पूर्व विधायक Vinay Shankar Tiwari के पेज से 12 दिसंबर 2021 को इस जुलूस की लाइव स्ट्रीमिंग की गई थी। इसमें वायरल वीडियो वाले हिस्से को भी देखा जा सकता है।

इससे यह तो साबित हो गया कि यह वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि तीन साल से ज्यादा पुराना है। हालांकि, इसमें जुलूस के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई है। हम यह पुष्टि नहीं करते हैं कि वीडियो कहां का है।  

कीवर्ड से सर्च करने पर हमें इस जुलूस से संबंधित कोई मीडिया रिपोर्ट भी नहीं मिली। हां, 12 दिसंबर 2021 को नवभारत टाइम्स के यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो न्यूज के अनुसार, यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्वांचल के बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय  शंकर तिवारी सपा में शामिल हो गए हैं। विनय के अलावा हरिशंकर के दूसरे बेटे और भांजे ने भी सपा ज्वाइन की है। 2017 में विनय चिल्लूपार विधानसभा सीट से विधायक बने थे। पिछले दिनों बसपा मुखिया मायावती ने हरिशंकर तिवारी के परिवार को पार्टी से बाहर निकाल दिया था।

7 अप्रैल 2025 के अमर उजाला की वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार, ईडी की टीम ने विनय शंकर तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। मामला 700 करोड़ से ज्यादा की बैंक धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है।

इस बारे में लखनऊ में दैनिक जागरण के विशेष संवाददाता शोभित श्रीवास्तव का कहना है कि हाल-फिलहाल में यहां इस तरह का कोई जुलूस नहीं निकाला गया है।

पुराने वीडियो को हालिया बताकर शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। लखनऊ में रहने वाले यूजर एक राजनीतिक दल से जुड़े हुए हैं।

निष्कर्ष: सपा नेता विनय शंकर तिवारी को हाल ही में बैंक धोखाधड़ी के मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनके समर्थन में निकाले गए जुलूस का बताकर वायरल वीडियो दिसंबर 2021 का है, हालिया नहीं। हालांकि, वायरल वीडियो की लोकेशन की हम कोई पुष्टि नहीं करते हैं।    

  • Claim Review : सपा नेता विनय शंकर तिवारी के समर्थकों ने उनकी गिरफ्तारी के बाद निकाला जुलूस।
  • Claimed By : FB User- Bablu Yadav
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later