X
X

Fact Check : युजवेंद्र चहल को कंधे पर उठाकर नाचती महिला प्रीति ज़िंटा नहीं, पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल

विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि वायरल वीडियो में युजवेंद्र चहल को कंधे पर उठा कर नाचती महिला प्रीति ज़िंटा नहीं, बल्कि रेसलर संगीता फोगाट हैं। यह वीडियो हालिया नहीं 2024 का है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। आईपीएल 2025 के दौरान 15 अप्रैल को खेले गए 31वें मैच में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने युजवेंद्र चहल को कंधे पर उठा रखा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये महिला पंजाब किंग्स टीम की मालकिन प्रीति जिंटा हैं जिन्होंने मैच जीतने की ख़ुशी में चहल को कंधे पर उठा लिया और नाचने लगीं।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि ये दावा गलत है। वीडियो में दिख रही महिला प्रीति ज़िंटा नहीं, बल्कि रेसलर संगीता फोगाट हैं। यह वीडियो हालिया नहीं 2024 का है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर Sana ZeHen ने 16 अप्रैल 2025 को वायरल वीडियो को शेयर किया और लिखा ,”मैच के बाद चहल के साथ जश्न मनाती प्रीति जिंटा  #PBKSvKKR”

पड़ताल

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनग्रैब्स को गूगल लेंस पर सर्च किया। हमें यह वीडियो Zee Business के यूट्यूब चैनल पर 3 मार्च 2024 को अपलोड मिला। साथ में लिखा था, “पहलवान संगीता फोगाट ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को उठाया, जिससे उन्हें चक्कर आने लगे।” इस वीडियो की क्वालिटी काफी साफ़ है इसलिए देखा जा सकता है कि महिला प्रीति जिंटा नहीं हैं बल्कि रेसलर  संगीता फोगाट हैं।

हमें ये वीडियो और भी कई न्यूज़ चैनल्स के यूट्यूब चैनल्स पर मार्च 2024 में अपलोड मिला।

 कीवर्ड्स से ढूंढ़ने पर हमें इस मामले को लेकर कई ख़बरें मिलीं। एनडीटीवी की 3 मार्च 2025 की खबर के अनुसार “भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल और पहलवान संगीता फोगट ने शुक्रवार को झलक दिखला जा की रैप अप पार्टी के दौरान काफी मस्ती की और उनकी इस मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में, फोगट को चहल को अपनी पीठ पर उठाते और घुमाते हुए देखा जा सकता है।”

हमने इस विषय में दैनिक जागरण, मुंबई की वरिष्ठ मनोरंजन पत्रकार स्मिता श्रीवास्तव से बात की। उन्होंने कन्फर्म किया ये वीडियो 2 मार्च 2024 का है जब डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने टीवी शो झलक दिखलाजा की रैप अप पार्टी दी थी।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। पता चला कि  यूजर सना ज़ेहेन को फेसबुक पर 5 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि वायरल वीडियो में युजवेंद्र चहल को कंधे पर उठा कर नाचती महिला प्रीति ज़िंटा नहीं, बल्कि रेसलर संगीता फोगाट हैं। यह वीडियो हालिया नहीं 2024 का है।

  • Claim Review : ये महिला पंजाब किंग्स टीम की मालकिन प्रीति जिंटा हैं जिन्होंने मैच जीतने की ख़ुशी में चहल को कंधे पर उठा लिया और नाचने लगीं।
  • Claimed By : FB User Sana ZeHen
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later