X
X

Fact check : डांस करती महिलाओं का वीडियो लखनऊ के सैलून का नहीं, तुर्किये का है

डांसर्स के वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। असल में वायरल वीडियो तुर्किये के अंताल्या शहर में स्थित एक सैलून का है, जिसे अब भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर विदेशी डांसर्स का एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गोमती नगर इलाके में खुले एक सैलून का है। जहां पर लोगों का मनोरंजन विदेशी डांसर्स करती है। इस वीडियो को योगी सरकार पर तंज कसते हुए यूजर्स शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। डांसर्स के वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। असल में वायरल वीडियो तुर्किये के अंताल्या शहर में स्थित एक सैलून का है, जिसे अब भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘संजय दूबे’ ने 21 अप्रैल 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “अब लखनऊ में बाल भी कटाए और साथ में रशियन डांस भी फ्री में देखें….धन्यवाद योगी जी ( लखनऊ वालों की तरफ से।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने इनविड टूल की मदद से वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। हमें डांसर का वायरल वीडियो barberskingg नामक एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 28 जनवरी 2025 को शेयर हुआ मिला। कैप्शन में तुर्की भाषा में लिखा गया है कि इसे अपने उस दोस्त को भेजें, जिसे आप इस नाई की दुकान पर ले जाना चाहते हैं।

barberskingg के इंस्टाग्राम अकाउंट को खंगालने के बाद हमने पाया कि यह तुर्किये के अंताल्या शहर में स्थित एक सैलून का है। अकाउंट पर इसी तरह के अजीबोगरीब वीडियो मौजूद हैं। अकाउंट के बायो में तुर्की भाषा में सैलून को तुर्किये के अंताल्या शहर का बताया गया है।

हमने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए गूगल पर इस सैलून के बारे में सर्च करना शुरू किया। वहां पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, यह सैलून तुर्किये  के अंताल्या शहर में स्थित है। इस सैलून का पता तुर्किये का दिया गया है। 

जांच के दौरान हमें वायरल वीडियो शब्बीर शाह नामक एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला। वीडियो को 16 अप्रैल 2025 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, शब्बीर शाह एक कंटेंट क्रिएटर हैं और वो इसी तरह के वीडियो बनाते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर सैलून और फनी वीडियो मौजूद हैं। 

अधिक जानकारी के लिए हमने लखनऊ के चीफ रिपोर्टर राजीव वाजपेयी  से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। यह वीडियो यहां के सैलून का नहीं है। 

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। डांसर्स के वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। असल में वायरल वीडियो तुर्किये के अंताल्या शहर में स्थित एक सैलून का है, जिसे अब भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : लखनऊ के सैलून में डांस करती महिलाओं का वीडियो।
  • Claimed By : FB User Sanjay Dubey
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later