X
X

Fact Check: गेमिंग वीडियो फुटेज को पाकिस्तानी F17 जेट को मार गिराए जाने के दावे से किया जा रहा शेयर

सिमुलेटेड गेमिंग वीडियो क्लिप को भारत की तरफ से पाकिस्तान के आतंकी शिविरों पर स्ट्राइक किए जाने के बाद पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को मार गिराए जाने के दावे से शेयर किया जा रहा है। भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर में कुल नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के किसी भी लड़ाकू विमान को मार गिराए जाने की जानकारी नहीं दी है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर (पीओके) में आतंकी शिविरों को निशाना बनाए जाने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स एक वीडियो को शेयर करते हुए उसे पाकिस्तानी कार्रवाई का बता रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि जब पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइलों से हमला किया, तब भारत की मिसाइल डिफेंस सिस्टम्स ने मिसाइलों को मार गिराया।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। वायरल हो रहा वीडियो किसी वास्तविक मिसाइल हमले का नहीं, बल्कि सिमुलेशन गेमिंग क्लिप है। सिमुलेशन फुटेज वास्तव में वीडियो कंटेंट होता है, जिसे कंप्यूटर जेनरेटेड इमैजरी (सीजीआई) या अन्य तकनीक से वास्तविक दुनिया की घटनाओं की नकल कर उसे तैयार किया जाता है।

क्या है वायरल?

सोशल मीडिया यूजर ‘Deepak Sharma’ ने वायरल वीडियो क्लिप (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “ये पाकिस्तानी F17 जेट आया

वो भारतीय सेना ने मार गिराया।”

https://twitter.com/SonOfBharat7/status/1919966768996491571?t=xs8y3S_pp8XueSjKy0paHA&s=08

कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो क्लिप को समान संदर्भ में शेयर किया है।

पड़ताल

वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें ‘Saionji Rei’ नाम के यू-ट्यूब चैनल पर ऐसे कई वीडियो मिले, जो इससे मिलता जुलता है।

इसी चैनल पर सर्च में हमें एक अन्य वीडियो मिला, जो वायरल वीडियो क्लिप का लंबा वर्जन है और इसे तीन साल पहले अपलोड किया गया है।

इस चैनल पर हमें ऐसे कई वीडियो मिले, जहां इस तरह के वीडियो अपलोड किया गया है और ये सभी वीडियो सिमुलेटेड गेमिंग वीडियो हैं।

हमारी जांच से स्पष्ट है कि वायरल हो रहा वीडियो वास्तविक नहीं, बल्कि सिमुलेटेड गेमिंग फुटेज हैं। सिमुलेशन फुटेज वास्तव में वीडियो कंटेंट होता है, जिसे कंप्यूटर जेनरेटेड इमैजरी (सीजीआई) या अन्य तकनीक से वास्तविक दुनिया की घटनाओं की नकल कर उसे तैयार किया जाता है।

इस वीडियो क्लिप को लेकर हमने डायनेमो गेम्स के फाउंडर अनीश जैन से संपर्क किया। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया, “बोहेमिया इंटरैक्टिव का आर्मा 3 सिमुलेश गेमिंग क्लिप है।”

पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिनों बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ के तहत भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में एयर स्ट्राइक किया है। सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस हमले की जानकारी दी है, जिसमें सरजल कैंप, सियालकोट समेतअन्य आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक का जिक्र है।

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई कार्रवाई का जिक्र है। बयान में कहा गया है कि आज सुबह भारत ने सीमा पार से होने वाले हमलों का जवाब देने और उन्हें रोकने के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया और इस कार्रवाई में आतंकवादी ढांचे को नष्ट करने और भारत में भेजे जाने वाले आतंकवादियों को खत्म करने पर था।

विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान को यहां पढ़ा जा सकता है। पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट्स में भी भारत की इस कार्रवाई का जिक्र है।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 23 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की बैठक हुई थी, जिसमें सिंधु जल समझौता, 1960 को स्थगित किए जाने का फैसला लिया गया था।

इस हमले में कुल 26 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल था। न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के इस फैसले के बाद पाकिस्तान ने भी शिमला समझौता को स्थगित किए जाने की चेतावनी दी है। बताते चलें कि दोनों देशों के बीच यह ऐतिहासिक समझौता 1972 में हुआ था।

वायरल वीडियो को शेयर करने वाले यूजर को एक्स पर करीब डेढ़ लाख लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: सिमुलेटेड गेमिंग वीडियो क्लिप को भारत की तरफ से पाकिस्तान के आतंकी शिविरों पर स्ट्राइक किए जाने के बाद पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को मार गिराए जाने के दावे से शेयर किया जा रहा है। भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर में कुल नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के किसी भी लड़ाकू विमान को मार गिराए जाने की जानकारी नहीं दी है।

  • Claim Review : भारतीय सेना ने पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराया।
  • Claimed By : X User-Deepak Sharma
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later