X
X

Fact Check: मिस्र में खुदाई के दौरान जमीन से निकले नेल कटर की वायरल तस्वीर AI निर्मित है  

विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी जांच में पाया कि वायरल तस्वीर असली नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा (एआई) निर्मित है। इसे सच मानकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Jun 4, 2025 at 03:11 PM
  • Updated: Jun 4, 2025 at 03:19 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक बड़े से नेल कटर को जमीन से बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया यूजर्स इस फोटो को असली समझकर शेयर कर रहे हैं। दावा किया गया कि यह मिस्र के एक शासक फिरौन का चार हजार साल पुराना नेल कटर है। 

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि वायरल तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) निर्मित है। जिसे असली समझकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर तु ही ना ने 31 मई 2025 को वायरल फोटो को शेयर किया है और लिखा है,”मिस्र (इजिप्ट ) में खोदाई के दौरान चार हज़ार साल पुराना फिरौन का नाखून तराश (Nail cutter) बरामद।”

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस फोटो को असली समझ के शेयर किया है। पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखें।

पड़ताल

वायरल तस्वीर देखने में अजीब अलग रही है। फोटो में खड़े लोगों का मुँह नजर नहीं आ रहा है, साथ ही क्रेन और आस-पास की चीज़ें देख के हमें फोटो सिंथेटिक लगी।

हमने वायरल तस्वीर की पड़ताल के लिए फोटो को एआई की मदद से बने मल्टीमीडिया की जांच करने वाले टूल्स की मदद से सर्च किया। हमने हाइव मॉडरेशन पर फोटो को अपलोड किया। इस टूल ने फोटो के 89.8 फीसदी तक एआई जेनरेटेड होने की संभावना बताई।

हमने wasitai.com टूल के जरिए सर्च किया। फोटो को अपलोड करने पर इस टूल पर फोटो के एआई निर्मित होने की संभावना जाहिर की गई।

हमने एक अन्य टूल साइट इंजन के जरिए भी वायरल फोटो को सर्च किया। इस टूल ने फोटो को 99 फीसदी एआई निर्मित बताया है।

हमने फोटो को एआई एक्सपर्ट अंश मेहरा के साथ शेयर किया। उन्होंने फोटो को एआई निर्मित बताया। उन्होंने कहा, इस तस्वीर में जो व्यक्ति हैं, किसी का भी चेहरा और हाथ साफ़ नहीं दिख रहे है । मिट्टी, पत्थर और आस-पास देख के साफ़ पता चलता है कि यह तस्वीर असली नहीं है।

गौरतलब है कि कि फिरौन मिस्र का एक प्राचीन राजा था। वहीं, फराओ शब्द प्राचीन मिस्र (इजिप्ट) के शासकों के लिए प्रयुक्त किया जाने वाला शब्द है। मिस्र का जो भी राजा होता था उसे फराओ कहा जाता था। फराओ शब्द का मिस्र की मूल भाषा में अर्थ था- राजा का महल।

विश्वास न्यूज समय-समय पर वायरल कई एआई दावों और डीपफेक वीडियो की पड़ताल कर चुका है। जिसकी फैक्ट चेक रिपोर्ट को विश्वास न्यूज के एआई सेक्शन में पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर मिस्र से जुड़ी कई एआई स्टोरी वायरल हुई। पूरी फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाली यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। यूजर को फेसबुक पर 10 हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने स्वयं को जयपुर का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी जांच में पाया कि वायरल तस्वीर असली नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा (एआई) निर्मित है। इसे सच मानकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : मिस्र (इजिप्ट ) में खोदाई के दौरान चार हज़ार साल पुराना फिरौन का नाखून तराश (Nail cutter) बरामद।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर- तु ही ना
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later