X
X

Fact Check: कंगना ने बीजेपी के खिलाफ नहीं दिया यह बयान, वायरल दावा फर्जी

बीजेपी के खिलाफ दिए गए कंगना के कथित बयान को लेकर किया जा रहा वायरल दावा गलत है। कंगना की ओर से इस तरह का कोई बयान नहीं दिया गया है। फर्जी और मनगढ़ंत बयान को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। कंगना की पीआर टीम की ओर से भी दावे का खंडन किया गया है। 

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Jun 13, 2025 at 04:43 PM
  • Updated: Jun 27, 2025 at 02:51 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत के नाम से एक कथित बयान तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट में न्यूज 24 के टेम्पलेट का इस्तेमाल करते हुए दावा किया जा रहा है कि कंगना रनौत ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बयान दिया है। उन्होंने बीजेपी पर लोगों को धर्म के  आधार पर बांटने और एक-दूसरे को लड़ाने के आरोप लगाए हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। कंगना की ओर से इस तरह का कोई बयान नहीं दिया गया है। फर्जी और मनगढ़ंत बयान को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। कंगना की टीम ने भी दावे का खंडन किया है, तो वहीं न्यूज24 ने भी पोस्ट जारी कर वायरल दावे को फेक बताया है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर Rajan Khullar ने 12 जून 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर किया था। पोस्ट में लिखा है, “मुस्लिम का नाम आया कि बीजेपी वाले लोगों की लाटरी लग जाती हैं, बस हिन्दू मुस्लिम करते रहते हैं खुद सबका साथ सबका विकास कहते है, और खुद ही लोगों को आपस में बांटते है, अंग्रेजों के जेसे फुट डालो राज करो, कि नीति अपनाते हैं, गन्दी राजनीति करते हैं, लेकिन अब लोग बीजेपी की गंदी राजनीति को समझ रहे हैं।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने कंगना रनौत के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी खंगाला। हमें दावे से जुड़ी कोई पोस्ट वहां पर नहीं मिली। 

पड़ताल के दौरान हमें दावे से जुड़ी एक पोस्ट न्यूज 24 के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर मिली। पोस्ट को 12 जून 2025 को शेयर किया गया था। न्यूज 24 ने वायरल पोस्ट को फेक बताते हुए कैप्शन में लिखा है, “सावधान: न्यूज़ 24 के नाम से ये फर्ज़ी पोस्ट वायरल किया जा रहा है। कृपया इसे फैलाने के बजाय रिपोर्ट करें।”

अधिक जानकारी के लिए हमने कंगना की बहन और उनकी मैनेजर रंगोली रनौत से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। कंगना ने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है। उनकी छवि खराब करने के लिए इस तरह की फर्जी पोस्ट को शेयर किया जा रहा है।

अंत में हमने फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से प्रेरित पोस्ट को शेयर करता है। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को दिल्ली का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बीजेपी के खिलाफ दिए गए कंगना के कथित बयान को लेकर किया जा रहा वायरल दावा गलत है। कंगना की ओर से इस तरह का कोई बयान नहीं दिया गया है। फर्जी और मनगढ़ंत  बयान को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। कंगना की पीआर टीम की ओर से भी दावे का खंडन किया गया है। 

  • Claim Review : कंगना रनौत ने अपनी पार्टी बीजेपी के खिलाफ दिया बयान।
  • Claimed By : FB User Rajan Khullar
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later