Fact Check : इजराइल के ड्रोन हमले के नाम पर वायरल हो रहा वीडियो पुराना है
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहे वीडियो का इस वक्त चल रहे ईरान- इजरायल संघर्ष से कोई लेना- देना नहीं है। यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग- अलग प्लेटफॉर्म पर करीब एक महीने से ज्यादा समय से मौजूद है।
- By: Umam Noor
- Published: Jun 14, 2025 at 06:00 PM
- Updated: Jun 14, 2025 at 06:04 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं। इसी कड़ी में एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक बहुमजिला इमारत में जबरदस्त आग लगी हुई देखी जा सकती है। वहीं, दमकल कर्मी आग बुझाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि ईरान ने इजरायल पर हमला किया है, यह उसी का वीडियो है।
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहे वीडियो का इस वक्त चल रहे ईरान- इजरायल संघर्ष से कोई लेना- देना नहीं है। यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग- अलग प्लेटफॉर्म पर करीब एक महीने से ज्यादा समय से मौजूद है।
क्या है वायरल पोस्ट में ?
फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ” ईरान ने किया 100 ड्रोन से इजराइल पर जवाबी हमला, इजराइल ने कहा हम ने ड्रोन से हवा में मार दिए।”
पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल
अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने वायरल वीडियो के की- फ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस के जरिये सर्च किया। सर्च किये जाने पर हमें यह वीडियो एक इंस्टाग्राम हैंडल पर 8 मई को अपलोड किया हुआ मिला। यहां वीडियो को पाकिस्तान पर भारतीय कार्रवाई के हवाले से शेयर किया गया है।
इसी बुनियाद पर हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया और वायरल वीडियो 10 मई को एक फेसबुक यूजर की तरफ से अपलोड किया हुआ मिला। यहां वीडियो को ऑपरेशन सिन्दूर से जोड़कर शेयर किया गया है।
सर्च किये जाने पर हमें वायरल वीडियो पाकिस्तान से चलाये जाने वाले एक फेसबुक हैंडल पर भी मिला। यहां भी वीडियो को एक महीने पहले अपलोड किया गया है। विश्वास न्यूज़ स्वतंत्र रूप से इस बात की पुष्टि नहीं करता है कि यह वीडियो कब का या कहां का है। हालांकि, यह साफ़ है कि इस वीडियो का वर्तमान में ईरान- इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष से कोई संबंध नहीं है।
वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने इजरायल के पत्रकार बेन हार्टमैन से संपर्क किया और वायरल पोस्ट को उनके साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया कि यह वीडियो इजरायल पर हुए हमले का नहीं है।
14 जून की खबरों के अनुसार, इजरायल ने ईरान पर शुक्रवार सुबह जेट्स से हमला किया था। वहीं, जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने भी इजरायल पर ड्रोन से हमले किए हैं । न्यूयॉर्क टाइम्स की वेबसाइट पर इससे जुड़ी खबरों को पढ़ा जा सकता है।
भ्रामक पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर सैयद सलीम की सोशल स्कैनिंग में हमने पाया कि यूजर को 40 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहे वीडियो का इस वक्त चल रहे ईरान- इजरायल संघर्ष से कोई लेना- देना नहीं है। यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग- अलग प्लेटफॉर्म पर करीब एक महीने से ज्यादा समय से मौजूद है।
- Claim Review : ईरान ने इजराइल पर हमला किया है यह उसी का वीडियो है।
- Claimed By : FB User- Syed Saleem
- Fact Check : भ्रामक
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












