X
X

Fact Check: तमिलनाडु में पुल ढहने का पुराना वीडियो भ्रामक दावे से वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा भ्रामक है। यह वीडियो दिसंबर 2024 का तमिलनाडु  का है। पुल ढहने के पुराने वीडियो को नया बताते हुए वायरल किया जा रहा है। 

  • By: Umam Noor
  • Published: Jun 18, 2025 at 03:39 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़)। पुणे में इंद्राणी नदी पर पुल गिरने का हादसा हुआ है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पानी में एक पुल को डूबते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो तमिलनाडु में हालिया दिनों में गिरे पुल का है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा भ्रामक है। यह वीडियो दिसंबर 2024 का तमिलनाडु  का है। पुल ढहने के पुराने वीडियो को नया बताते हुए वायरल किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक पेज पर वायरल पोस्ट को 11 जून को शेयर करते हुए लिखा, “तमिलनाडु में पुल गिरा और गायब हो गया! BJP शासित राज्य में गिरा होता, तो पूरा विपक्ष तूफान खड़ा कर देता?”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने वायरल वीडियो के की- फ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस के जरिए सर्च किया। सर्च किये जाने पर हमें यह वीडियो एक यूट्यूब चैनल पर 8 दिसंबर 2024 को अपलोड किया हुआ मिला।

इसी बुनियाद पर हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया और एक एक्स हैंडल पर भी 8 दिसंबर 2024 को इससे मिलता-जुलता वीडियो अपलोड किया हुआ मिला। यहां बताया गया, यह तमिलनाडु के थंजावुर में पुल ढहे जाने का वीडियो है।  

वहीं, तमिलनाडु प्रेस एंड मीडिया रिपोर्टर्स यूनियन नाम के फेसबुक पेज पर भी इसी मंजर का वीडियो मिला। वीडियो के साथ दी गई जानकारी के अनुसार, “थेनपेन्नई नदी से प्रति सेकंड 2 लाख क्यूबिक फीट पानी छोड़े जाने के कारण तिरुवन्नामलाई अकरम्पल्लीपट्टू-थोंडामनूर पुल बह गया। लेकिन नदी के किनारे बना नया मंदिर सुरक्षित है।”

इस मामले से जुड़ी खबर टाइम्स नाउ और एनडीटीवी के यूट्यूब चैनल पर भी देखी जा सकती है। दिसंबर 2024 की इन खबरों के अनुसार, यह पुल तीन महीने पहले ही बनकर  तैयार हुआ था।

वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने तमिलनाडु  के पत्रकार सुरेश मूर्ति  से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, यह वीडियो पिछले साल दिसंबर का है, जब तमिलनाडु  का एक पुल ढह गया था।

अब बारी थी भ्रामक पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर ‘आगरा दुनिया’ को 5 हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर महाराष्ट्र के पुणे का रहने वाला है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा भ्रामक है। यह वीडियो दिसंबर 2024 का तमिलनाडु  का है। पुल ढहने के पुराने वीडियो को नया बताते हुए वायरल किया जा रहा है। 

  • Claim Review : वायरल वीडियो तमिलनाडु में हालिया दिनों में गिरे पुल का है।
  • Claimed By : FB User- Agra Duniya
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later