X
X

Fact Check: नदी में बहती कार का यह वीडियो है पुराना, भ्रामक दावे से किया जा रहा है शेयर

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बाढ़ के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा वीडियो हालिया नहीं, बल्कि साल 2023 का है। जब मनाली में भारी बारिश के कारण ब्यास नदी में कई कारें बह गई थी। वीडियो उसी समय का है, जिसे अब हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है।  

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Jun 18, 2025 at 06:38 PM
  • Updated: Aug 22, 2025 at 06:32 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नदी के बीच कई सारी गाड़ियों को देखा जा सकता है। तभी एक गाडी पानी में बह जाती है। अब कुछ यूजर्स इस वीडियो को हालिया बताकर शेयर कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि कुल्लू में बादल फट गया है और कई गाड़ियां पानी में बह गई हैं।

विश्वास न्यूज ने विस्तार से वायरल वीडियो की जांच की और दावे को भ्रामक पाया। असल में वायरल किया जा रहा वीडियो हालिया नहीं है, बल्कि साल 2023 का है। जब मनाली में ब्यास नदी के किनारे खड़ी गाड़ियां बह गई थी। उसी घटना को कुछ लोग हालिया बताकर शेयर कर रहे हैं।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर Dp Thakur ने 16 जून 2025 को वीडियो को शेयर कर लिखा है,”कुल्लू में बादल फटा कई गाड़ियां वही “

वीडियो पर लिखा हुआ है,” कुल्लू और मंडी में फटा बादल गाड़ियां समेत कई लोग भी बह गए हैं।

वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखें।

पड़ताल

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो @HT-Videos के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 9 जुलाई 2023 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, मनाली में ब्यास नदी के किनारे खड़ी कई पर्यटक गाड़ियां बह गईं।

वायरल वीडियो से जुड़ी खबर टाइम्स नाउ न्यूज़ की वेबसाइट पर मिली। 9 जुलाई 2023 को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो मनाली के ब्यास नदी का है,जब पानी के तेज़ बहाव के कारण पार्किंग स्थल से कई कारें बह गईं थी। वायरल वीडियो उसी समय का है। लोगों ने इस घटना के वीडियो को कैमरे में कैद किया।  

वायरल वीडियो से जुड़ी खबर freepressjournal.in की वेबसाइट पर भी मिली। खबर को 9 जुलाई 2023 को प्रकाशित किया गया है।

वायरल वीडियो से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ी जा सकती हैं।

वीडियो के बारे सहयोगी दैनिक जागरण के हिमाचल प्रदेश के स्टेट एडिटर नवनीत शर्मा का कहना है,”यह वीडियो पुराना है। हालिया यहां ऐसा कुछ नहीं है।लोग लाइक्स बटोरने के लिए पुराने वीडियो को गलत संदर्भ में शेयर करते हैं।”

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। पता चला यूजर को 5 हजार से ज्यादा लोग फेसबुक पर फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बाढ़ के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा वीडियो हालिया नहीं, बल्कि साल 2023 का है। जब मनाली में भारी बारिश के कारण ब्यास नदी में कई कारें बह गई थी। वीडियो उसी समय का है, जिसे अब हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है।  

  • Claim Review : कुल्लू में बादल फटा कई गाड़ियां वही
  • Claimed By : फेसबुक यूजर -Dp Thakur
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later