X
X

Fact Check : मुगल शासक औरंगजेब को नहीं कहा था उद्धव ठाकरे ने अपना भाई, अधूरी क्लिप फर्जी दावे से वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा वीडियो अधूरा और एडिटेड है। उद्धव ठाकरे ने फरवरी 2023 में अपने एक भाषण के दौरान कश्‍मीर में शहीद हुए भारतीय जवान औरंगजेब का जिक्र किया था। इसी बयान को गलत दावे के साथ मुगल शासक औरंगजेब का बताते हुए फैलाया जा रहा है।

  • By: Umam Noor
  • Published: Jul 18, 2025 at 06:13 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में उन्हें औरंगजेब को अपना भाई बताते हुए सुना जा सकता है। वीडियो को मुगल शासक औरंजेब से जोड़ते हुए शेयर कर ठाकरे पर निशाना साधा जा रहा है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा वीडियो अधूरा और एडिटेड है। उद्धव ठाकरे ने फरवरी 2023 में अपने एक भाषण के दौरान कश्‍मीर में शहीद हुए भारतीय जवान औरंगजेब का जिक्र किया था। इसी बयान को गलत दावे के साथ मुगल शासक औरंगजेब का बताते हुए फैलाया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “ये है बाला साहब के ठाकरे का बेटा उद्धव ठाकरे। कहता है औरंगजेब इसका भाई था और बिहार यूपी के भाई दुश्मन । कर दी ना दोगला वाला बात।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

यह वीडियो इससे पहले भी सामान्य दावे के साथ वायरल हो चुका है। पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे हमने गूगल लेंस के जरिए वीडियो को सर्च किया। सर्च किये जाने पर हमें उद्धव ठाकरे के फेसबुक पेज पर यह वीडियो मिला। 19 फरवरी 2023 को एक कार्यक्रम के दौरान फेसबुक से लाइव के तौर पर वीडियो को अपलोड किया गया है। इसी वीडियो के कुछ अंश को एडिट करके गलत संदर्भ के साथ वायरल किया गया।

इसी वीडियो में 32 मिनट के बाद उद्धव ठाकरे यह कहते हुए नजर आते हैं, “एक अपना फौजी था, कश्‍मीर में। वह छुट्टी लेकर घर जा रहा था, परिवार को मिलने को। जब आतंकवादियों को पता चला कि यह अभी छुट्टी लेकर अकेला जा रहा है, तो बीच में उसे किडनैप किया गया हलाल के लिए। कुछ दिनों बाद उसका क्षत-विक्षत शरीर कहीं मिल गया। वह अपना था या नहीं था। जिसने देश के लिए कुर्बानी दी है। अभी मैं कहूं कि वह मेरा भाई था। आप कहेंगे कि लेकिन आपको नाम पता है, क्‍या है?’ उसका नाम औरगंजेब था। होगा ना, मजहब से मुसलमान होगा, था ही। लेकिन उसने अपने देश के लिए कुर्बानी दी। भारत माता जिसको कहते हैं, उसके लिए अपनी जान तक दे दी। क्‍या वह अपना भाई नहीं था? वह अपना भाई ही था।”

जब इससे पहले यह वीडियो वायरल हुआ था उस वक्त हमने राज्‍यसभा सदस्‍य प्रियंका चतुर्वेदी से भी इस वीडियो के बारे में संपर्क किया था। उन्‍होंने जानकारी देते हुए बताया था कि कुछ लोगों ने वीडियो को एडिट कर झूठे दावे के साथ वायरल कर दिया है।

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर प्रमोद झा को साढ़े पांच हजार लोग फॉलो करते हैं। वहीं, यूजर के बायो के अनुसार, वह पटना के रहने वाले हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा वीडियो अधूरा और एडिटेड है। उद्धव ठाकरे ने फरवरी 2023 में अपने एक भाषण के दौरान कश्‍मीर में शहीद हुए भारतीय जवान औरंगजेब का जिक्र किया था। इसी बयान को गलत दावे के साथ मुगल शासक औरंगजेब का बताते हुए फैलाया जा रहा है।

  • Claim Review : मुगल शासक औरंगजेब को उद्धव ठाकरे ने अपना भाई कहा।
  • Claimed By : FB User- Pramod Jha
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later