X
X

Fact Check: खुले में पेशाब करते व्यक्ति पर इंदौर निगम के टैंकर ने नहीं डाला पानी, वायरल वीडियो पेरू का है 

रोड पर यूरिन करते व्यक्ति के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। असल में पेरू की राजधानी लीमा में यह घटना हुई थी, जिसे अब गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Jul 22, 2025 at 02:38 PM
  • Updated: Jul 22, 2025 at 05:19 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। भारत सरकार ने हाल ही में ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25’ की लिस्ट जारी की है। एक बार फिर इंदौरा को सबसे स्वच्छ शहर का खिताब मिला है। इसी से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सड़क पर खुले में पेशाब कर रहा होता है, तभी उसे सबक सिखाने के लिए एक पानी का टैंकर आकर उस पर पानी डालना शुरू कर देता है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो इंदौर का है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। असल में पेरू की राजधानी लीमा में यह घटना हुई थी, जिसे अब गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘विद्रोही साहेब’ ने 19 जुलाई 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “एक व्यक्ति सड़क किनारे पेशाब कर रहा होता है …तभी इंदौर नगर निगम की गाड़ी आकर उसी पर विसर्जन कर देती है।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो कलाओ टीवी नाम के फेसबुक पेज पर मिला। वीडियो को 15 मार्च 2025 को शेयर किया गया था। स्पेनिश भाषा में लिखी कैप्शन के मुताबिक, शख्स को सबक सिखाने के लिए पानी के टैंकर ने उस पर पानी डाला। 

अन्य पोस्ट को यहां पर देखा जा सकता है। 

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट पेरू की वेबसाइट larepublica.pe पर मिली। रिपोर्ट को 15 मार्च 2025 को प्रकाशित किया गया था। स्पेनिश भाषा में लिखी रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो पेरू की राजधानी लीमा में हुई घटना का है। 

अधिक जानकारी के लिए हमने नईदुनिया डॉट कॉम, इंदौर के चीफ रिपोर्टर उदय सिंह से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि यह वीडियो इंदौर का नहीं है।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। यूजर को 4.2 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि रोड पर यूरिन करते व्यक्ति के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। असल में पेरू की राजधानी लीमा में यह घटना हुई थी, जिसे अब गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : इंदौर में व्यक्ति ने रोड पर किया यूरिन, पानी के टैंकर ने सिखाया सबक।
  • Claimed By : FB User विद्रोही साहेब
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later