X
X

Fact Check : बांग्लादेश में बुर्का पहने पकडे गए युवक के वीडियो को किया जा रहा भारत से जोड़कर वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। यह बांग्लादेश के रोहिंग्या कैंप में बुर्का  पहने घुस रहे युवक का वीडियो है। वीडियो को भ्रामक दावे  साथ फैलाया जा रहा है। 

  • By: Umam Noor
  • Published: Jul 29, 2025 at 06:56 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को बुर्का पहने हुए देखा जा सकता है। वीडियो को भारत का समझकर दावा किया जा रहा है कि यह रोहिंग्या मुसलमान एक हिन्दू के घर में चोरी करते हुए पकड़ा गया है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। यह बांग्लादेश के रोहिंग्या कैंप में बुर्का पहने घुस रहे युवक का वीडियो है। वीडियो को भ्रामक दावे  साथ फैलाया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “एक रोहिंग्या मुसलमान को एक हिंदू के घर में चोरी करने के लिए घुसते हुए पकड़ा गया..!! ये सब गलत काम बुर्के की आड़ में करते है।”

 पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने गूगल लेंस के जरिये वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को सर्च किया। सर्च किये जाने पर हमें यह वीडियो बांग्लादेश की न्यूज वेबसाइट prothomalo पर 24 जुलाई 2025 को पोस्ट की हुई मिली। खबर के अनुसार, ” बुर्का  पहने एक शख़्स रोहिंग्या शिविर में घुसने की कोशिश कर रहा था  शिविर से निकलकर दोबारा अंदर घुसने की कोशिश करते समय उसे पकड़ लिया गया। यह घटना बुधवार रात टेकनाफ के हनीला स्थित शालबागान पुलिस चौकी पर हुई। हालांकि, पुलिस ने उसे रोक लिया और उसके व्यवहार पर शक होने पर उससे पूछताछ की। बुर्का  उतारने के बाद उसकी पहचान सामने आई और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह व्यक्ति शिविर का एक ही एक रोहिंग्या है। उसका नाम राशिद अहमद (27) है। वह कॉक्स बाजार के टेकनाफ के हनीला स्थित रोहिंग्या शरणार्थी शिविर संख्या 26 के फ़रीद अहमद का बेटा है। पुलिस ने कहा कि उन्हें शक है कि शरणार्थी शिविर से निकलने के बाद रोहिंग्या युवक ने कोई आपराधिक गतिविधि की होगी। इसीलिए वह पुलिस से बचकर शरणार्थी शिविर से निकल गया। उसने वेश  बदलकर फिर से शरणार्थी शिविर में घुसने की कोशिश की।”

इस मामले से जुड़ी खबर हमें बांग्लादेश की और भी कई न्यूज वेबसाइट पर छपी हुई मिली। खबर के अनुसार, “कॉक्स बाज़ार के टेकनाफ़ में पुलिस ने एक रोहिंग्या युवक को बुर्का पहनकर महिला का वेश धारण कर घूमते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रसीद अहमद (27) के रूप में हुई है। वह टेकनाफ़ स्थित रोहिंग्या कैंप संख्या 26 के निवासी फ़रीद अहमद का बेटा है। यह घटना बुधवार (23 जुलाई) रात टेकनाफ़ स्थित शालबागान रोहिंग्या कैंप के एपीबीएन चेकपोस्ट पर हुई। टेकनाफ़ मॉडल पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी (ओसी) मुहम्मद गियास उद्दीन ने गुरुवार दोपहर मामले की पुष्टि की। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हिरासत में लिया गया रोहिंग्या युवक वेश  बदलकर डकैती, अपहरण और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हो सकता है। इस घटना में उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।”

वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने बांग्लादेश के पत्रकार सदिकुर रहमान से संपर्क किया और वायरल पोस्ट उनके साथ शेयर की। उन्होंने हमें पुष्टि देते हुए बताया कि यह वीडियो बांग्लादेश का ही है।

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर को तकरीबन सात हजार लोग फॉलो करते हैं। वहीं, इस प्रोफाइल से विचारधारा विशेष से जुड़ी पोस्ट शेयर की जाती हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। यह बांग्लादेश के रोहिंग्या कैंप में बुर्का  पहने घुस रहे युवक का वीडियो है। वीडियो को भ्रामक दावे  साथ फैलाया जा रहा है। 

  • Claim Review : यह रोहिंग्या मुसलमान एक हिन्दू के घर में चोरी करते हुए पकड़ा गया है।
  • Claimed By : FB User- Vikram Bundela
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later