X
X

Fact Check : हरियाणा के बस स्टैंड पर युवक-युवती के पिटाई के पुराने वीडियो को अब किया जा रहा वायरल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। दावा भ्रामक साबित हुआ। दरअसल वर्ष 2023 की घटना के वीडियो को अभी वायरल करके सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश की जा रही है।

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्‍यादा वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्‍स को एक युवती को बुरी तरह पीटते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा कुछ शख्‍स एक युवक को भी बेरहमी से मार रहे हैं। वीडियो को सांप्रदायिक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। दावा भ्रामक साबित हुआ। दरअसल वर्ष 2023 की घटना के वीडियो को अभी वायरल करके सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। उस वक्‍त हरियाणा के कैथल के टुहाना बस स्‍टैंड पर एक युवती और युवक की पिटाई हुई थी। उस घटना में कोई पुलिस केस दर्ज नहीं किया गया था। हमारी जांच में पता चला कि वर्ष 2023 के वीडियो को अब वायरल करके झूठ फैैलाया जा रहा है।

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक यूजर Krishan Prajapat ने वीडियो को अपलोड करते हुए दावा किया, “मेरा अब्दुल अलग है वाली ल़डकी के बाप ने अब्दुल के साथ भागती बेटी की अच्छे से मरम्मत कर दी और अब्दुल को भी रेल दिया। आजकल की हिन्दू ल़डकियों को ऐसा ही बाप चाहिए।”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल वीडियो की सच्‍चाई जानने के लिए सबसे पहले गूगल लेंस टूल का इस्‍तेमाल किया। हमने वीडियो के कई कीफ्रेम्‍स निकाले। फिर इन्‍हें गूगल लेंस टूल के जरिए सर्च किया। हमें डिजिटल भूमि नाम के एक यूट्यूब चैनल पर एक रिपोर्ट मिली। 22 जून 2023 की इस रिपोर्ट में वायरल वीडियो का इस्‍तेमाल करते हुए इसे टोहाना बस स्‍टैंड का बताया गया। इसमें बताया गया कि लड़की के पिता ने अपनी बेटी को उसके दोस्‍त के साथ पकड़ लिया था।

सर्च के दौरान यह वीडियो हमें एक फेसबुक पेज पर भी मिला। इसे 22 जून 2023 को अपलोड करते हुए लिखा गया कि टोहाना बस स्टैंड पर उतारा बाप ने बेटी व उसके आशिक का भूत। वायरल वीडियो।

विश्‍वास न्‍यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए फतेहाबाद, दैनिक जागरण के चीफ रिपोर्टर बीसी विष्‍णु से संपर्क किया। उनके साथ वायरल वीडियो को शेयर किया। उन्‍होंने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो वाली घटना पुरानी है। जून 2023 में टोहाना बस स्‍टैंड पर यह घटना हुई थी। चूंकि इस मामले में कोई शिकायत नहीं की गई थी। इसलिए पुलिस ने कोई कार्रवाई भी नहीं की।

पड़ताल के अंत में हमने कृष्ण प्रजापति नाम के यूजर की जांच की। इस अकाउंट को पांच हजार से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर जयपुर का रहने वाला है।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट भ्रामक साबित हुई। वर्ष 2023 की घटना के वीडियो को अब सांप्रदायिक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। घटना हरियाणा के टोहाना बस स्‍टैंड की थी।

  • Claim Review : मुस्लिम युवक के साथ गई युवती की पिटाई
  • Claimed By : FB User Krishan Prajapat
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later