X
X

Fact Check: गणेश चतुर्थी पर विराट-अनुष्का की वायरल तस्वीरें पुरानी और एआई निर्मित, भ्रामक दावे से हो रही वायरल 

गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करते हुए विराट-अनुष्का की वायरल तस्वीरें पुरानी और एआई से बनी है, जिनको अब भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा हैं। 

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Aug 28, 2025 at 03:21 PM
  • Updated: Aug 28, 2025 at 04:01 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। गणेश चतुर्थी के मौके पर सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की कई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये हालिया गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की हैं। 

विश्वास न्यूज की जांच में वायरल दावा भ्रामक निकला। विराट-अनुष्का की पुरानी और एआई से बनी तस्वीरों को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘Rakhi Sajdeh’ ने 27 अगस्त 2025 को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बप्पा के सामने पूजा अर्चना कर इस पावन पर्व को मनाया। उनकी जोड़ी की यह खूबसूरत तस्वीर फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है। बप्पा से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशियाँ लाएँ। यह तस्वीर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत उदाहरण है।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

फेसबुक यूजर ‘मास्टर पाठशाला’ ने 27 अगस्त 2025 को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “विराट कोहली की गणेश चतुर्थी।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

फेसबुक यूजर ‘mk edits’ने 27 अगस्त 2025 को तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “आज गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर विराट कोहली भी दिखे आशीर्वाद लेते हुए गणेश जी से आज आप सभी लोग भी बधाई जरूर दे इस शुभ अवसर की जय श्री गणेश।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

फेसबुक यूजर ‘Arjun Pandey’ ने 26 अगस्त 2025 को तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “विराट कोहली और अनुष्का शर्मा गणेश चतुर्दशी मनाते हुए।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

फेसबुक यूजर ‘Uday Singh Ayam’ने 28 अगस्त 2025 को तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “विराट कोहली की ओर से गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं” 

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

पहली तस्वीर 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने फोटो को गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें तस्वीर अनुष्का शर्मा के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 19 सितंबर 2023 को शेयर हुई मिली। कैप्शन के अनुसार, ये तस्वीरें दो साल पहले उस समय की है, जब विराट और अनुष्का ने अपने घर में  गणपति की स्थापना की थी। 

दूसरी तस्वीर 

दूसरी तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने इस फोटो को भी गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें वायरल फोटो न्यूज18 के आधिकारिक वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 22 सितंबर 2023 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट में फोटो को गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन का बताया गया है। 

तीसरी तस्वीर 

तीसरी तस्वीर हमें सिंगर नीति मोहन के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिली। तस्वीर को 25 सितंबर 2023 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के अनुसार, यह तस्वीर तब की है जब दो साल पहले वो अपने पति के साथ विराट-अनुष्का के घर गणपति के दर्शन करने के लिए पहुंचीं। 

चौथी तस्वीर 

इस तस्वीर में विराट-अनुष्का एक बच्चे के साथ खड़े हैं और बच्चे ने गणपति की मूर्ति पकड़ी हुई है। दावा किया जा रहा है कि उनकी बेटी है और यह तस्वीर हाल की है। हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। लेकिन हमें दावे से जुड़ी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। ऐसे में हमें तस्वीर के एआई की मदद से बने होने की संभावना का संदेह हुआ। क्योंकि अक्सर विराट-अनुष्का की और उनके बच्चों की इस तरह की एआई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। हमने एआई डिटेक्शन टूल साइट इंजन का इस्तेमाल किया। टूल ने 99 फीसदी तक फोटो के एआई से बने होने की संभावना जताई। 

पांचवीं तस्वीर 

इस तस्वीर में भी विराट-अनुष्का को बच्चों के साथ देखा जा सकता है। ऐसे में हमें इसे देखकर भी एआई से बने होने का संदेह हुआ। इसलिए हमने इसे भी एआई डिटेक्शन टूल साइट इंजन का इस्तेमाल किया। टूल ने 99 फीसदी तक फोटो के एआई से बने होने की संभावना जताई। 

अधिक जानकारी के लिए हमने मुंबई में बॉलीवुड को कवर करने वालीं दैनिक जागरण की वरिष्‍ठ पत्रकार स्मिता श्रीवास्तव से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि विराट-अनुष्का की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

अंत में हमने तस्वीर को भ्रामक दावे से शेयर करने वाली यूजर Rakhi Sajdeh के फेसबुक अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को दस हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को उत्तर प्रदेश की रहने वाली बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करते हुए विराट-अनुष्का की वायरल तस्वीरें पुरानी और एआई से बनी हैं, जिनको अब भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

  • Claim Review : विराट कोहली और अनुष्का ने मनाई गणेश चतुर्थी।
  • Claimed By : FB User Rakhi Sajdeh
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later