X
X

Fact Check : गणपति पूजा करते शाहरुख खान का यह वीडियो दो साल पुराना है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि गणपति पूजन करते शाहरुख खान का वायरल वीडियो हालिया नहीं है, बल्कि सितंबर 2023 का है। उस समय शाहरुख टी सीरीज के ऑफिस पहुंचे थे। इस दौरान उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी मौजूद थीं। उसी वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। गणेश चतुर्थी 27 अगस्त 2025 को धूमधाम से मनाई गई। कई सेलिब्रिटीज के पूजा करते वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच अभिनेता शाहरुख खान का एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है, जिसमें उन्हें गणपति पूजा करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में उनके साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी नजर आ रही हैं। कुछ लोग इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि शाहरुख का यह वीडियो हालिया है और वह गणपति स्थापना पर अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के घर पहुंचे हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल भ्रामक गलत है। असल में वायरल वीडियो साल 2023 का है, जब शाहरुख मुंबई स्थित टी-सीरीज के ऑफिस पहुचे थे और उन्होंने भगवान गणपति की पूजा-अर्चना की थी। इस दौरान उनके साथ पूजा ददलानी भी मौजूद थी। उसी वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘बाॅलीवुड यात्रा’ ने 27 अगस्त 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “शाहरुख खान पहुंचे गणेश स्थापना पर पूजा डडलानी के घर, भगवान गणेश की आरती ली और दोनों हाथ जोड़ लिया गणपति बप्पा का आर्शीवाद।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें viralbhayani के वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो मिला। 25 सितंबर 2023 को शेयर किए गए वीडियो के साथ दी गई जानकारी अनुसार, शाहरुख टी-सीरीज के गणपति उत्सव में शामिल हुए।”

हमें वायरल वीडियो से जुड़ी खबर दैनिक जागरण की वेबसाइट पर मिली। 25 सितंबर 2023 को प्रकाशित खबर में बताया गया,”जवान फिल्म की सफलता के बाद शाहरुख बप्पा के चरणों में पहुंचे। वह भूषण कुमार के टी-सीरीज कार्यालय में अपनी मैनेजर पूजा के साथ बप्पा की अराधना करते हुए दिखाई दिए। बप्पा की भक्ति में लीन नजर आए किंग खान ने गणपति के चरणों में फूल चढ़ाया और हाथ जोड़ कर उनसे आशीर्वाद लिया।”

एनडीटीवी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी वीडियो मिला। 25 सितंबर 2023 को अपलोड वीडियो के साथ बताया गया है,”बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान बीते रविवार गणपति दर्शन के लिए टी सीरीज ऑफिस पहुंचे।”

वीडियो से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ी जा सकती हैं।

हमने वीडियो को मुंबई में एंटरटेनमेंट के सीनियर जर्नलिस्ट पराग छापेकर के साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया कि यह वीडियो पुराना है और शाहरुख टी सीरीज के ऑफिस पूजा के लिए पहुंचे थे।  

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। पता चला की यूजर को तीन हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने खुद को मुंबई का रहने वाला बताया हुआ है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि गणपति पूजन करते शाहरुख खान का वायरल वीडियो हालिया नहीं है, बल्कि सितंबर 2023 का है। उस समय शाहरुख टी सीरीज के ऑफिस पहुंचे थे। इस दौरान उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी मौजूद थीं। उसी वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। 

  • Claim Review : गणेश पूजा करते शाहरुख खान का हालिया वीडियो।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर -बाॅलीवुड यात्रा
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later