Fact Check: गणपति पूजन में शामिल हुए सलमान और शाहरुख का पुराना वीडियो भ्रामक दावे से वायरल
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सलमान और शाहरुख खान के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में यह वीडियो हालिया नहीं है, बल्कि साल 2023 का है। जब सलमान और शाहरुख़ गणपति पूजा के लिए महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर पर पहुंचे थे। उसी वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है।
- By: Jyoti Kumari
- Published: Sep 3, 2025 at 05:20 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ सलमान और शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में तीनों साथ में फोटो क्लिक कराते दिख रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सलमान और शाहरुख़ खान एकनाथ शिंदे के साथ बप्पा के दर्शन करने पंडाल पहुंचे हैं। वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है।
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में यह वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2023 का है। जब दोनों गणपति पूजा के लिए महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर पर पहुंचे थे। वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है।
क्या हो रहा है वायरल ?
इंस्टाग्राम यूजर rdnewsnetwork ने 1 सितंबर 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “गणपति उत्सव में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के साथ पहुंचे सलमान खान और शाहरुख खान, पंडाल में बप्पा के दर्शन किए। #GanpatiBappaMorya #GaneshUtsav2025 #SalmanKhan #ShahRukhKhan #EknathShinde #BollywoodAtGanpati #GaneshChaturthi #MumbaiCelebrations #BappaMoryaRe #RDNews”
पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल
पहले भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस समय इस वीडियो को शेयर कर दावा किया गया कि सलमान खान और शाहरुख़ खान महाराष्ट्र के सीएम के साथ राम मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे।” हमने वीडियो को लेकर मुंबई में एंटरटेनमेंट के सीनियर जर्नलिस्ट पराग छापेकर से संपर्क किया था। उन्होंने हमें बताया था कि वायरल दावा गलत है। यह वीडियो करीब तीन महीने पुराना है। जब सलमान और शाहरुख गणेश पूजन के लिए सीएम शिंदे के घर पहुंचे थे।” फैक्ट चेक रिपोर्ट यहां पढ़ें।
वास्तव में यह वीडियो सितंबर 2023 का है, जब सलमान खान और शाहरुख़ खान गणपति बप्पा के दर्शन करने महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर पर पहुंचे थे। इस दौरान तीनों ने साथ में फोटो खिंचवाई थी। उसी वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है।
1 सितंबर 2025 को प्रकाशित khaskhabar.com की वेबसाइट पर प्रकाशित खबर में बताया गया,”राज्य की सत्ताधारी पार्टी के सोशल मीडिया हेड और जाने-माने समाजसेवी राहुल नरैन कानल के गणपति पंडाल में इस बार सलमान खान और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पहुंचे और उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया।”
अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। पता चला कि यूजर को 43 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सलमान और शाहरुख खान के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में यह वीडियो हालिया नहीं है, बल्कि साल 2023 का है। जब सलमान और शाहरुख़ गणपति पूजा के लिए महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर पर पहुंचे थे। उसी वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है।
- Claim Review : सलमान और शाहरुख़ खान एकनाथ शिंदे के साथ बप्पा के दर्शन करने पंडाल पहुंचे हैं।
- Claimed By : Insta User- rdnewsnetwork
- Fact Check : भ्रामक
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












