X
X

Fact Check : फ्लोरिडा में हादसे के आरोपी ट्रक ड्राइवर के परिवार से मिलने का नहीं है चंद्रशेखर का यह वीडियो, दावा फर्जी है

विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह दावा पूरी तरह फर्जी साबित हुआ। यह वीडियो मई 2025 का है, जब सांसद चंद्रशेखर अपने ही एक नेता के परिवार से मिलने गए थे। हरजिंदर सिंह मामले का इस वीडियो से कोई संबंध नहीं है। पुराने वीडियो को जानबूझकर गलत संदर्भ  के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • By: Umam Noor
  • Published: Sep 3, 2025 at 07:06 PM
  • Updated: Sep 4, 2025 at 11:46 AM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। फ्लोरिडा में कथित रूप से गैरकानूनी यू-टर्न से हुए हादसे में 3 लोगों की जान चली गई। इस मामले में भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर हरजिंदर सिंह को लेकर चल रही खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उत्तर प्रदेश नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद को एक बुजुर्ग महिला से गले मिलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि चंद्रशेखर फ्लोरिडा हादसे के आरोपी हरजिंदर सिंह के परिवार से मिलने पंजाब पहुंचे हैं।

विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह दावा पूरी तरह फर्जी साबित हुआ। यह वीडियो मई 2025 का है, जब सांसद चंद्रशेखर अपने ही एक नेता के परिवार से मिलने गए थे। हरजिंदर सिंह मामले का इस वीडियो से कोई संबंध नहीं है। पुराने वीडियो को जानबूझकर गलत संदर्भ  के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “चंद्रशेखर भाई पहुंचे हरजिंदर सिंह के घर पंजाब”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने गूगल लेंस के जरिए वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को सर्च किया। सर्च किये जाने पर हमें यह वीडियो ‘कमल कुमार बरार ‘ के इंस्टाग्राम हैंडल पर 2 मई को अपलोड किया हुआ मिला। वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन के अनुसार, “नगीना सांसद और मेरी मां की खूबसूरत मुलाकात।”

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने इस प्रोफाइल को स्कैन किया। सर्च में हमें इस प्रोफाइल पर चंद्रशेखर और उनकी पार्टी से जुड़ी बहुत-सी पोस्ट मिली, जिससे हमें बरार के पार्टी से जुड़े होने का अंदेशा हुआ।

इसी बुनियाद पर पड़ताल को आगे बढ़ाया और गूगल पर कमल कुमार बरार के बारे में सर्च किया। सर्च किये जाने पर हमें माय नेता डॉट इन्फो पर जानकारी मिली। जानकारी के अनुसार, कमल कुमार बरार आजाद समाज पार्टी के नेता हैं।

सीबीएस न्यूज के अनुसार, 12 अगस्त को फ्लोरिडा टर्नपाइक पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन हैती नागरिकों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ, जब एक अवैध अप्रवासी भारतीय मूल के ट्रक चालक हरजिंदर सिंह ने गलत दिशा में यू-टर्न लिया। अधिकारियों के अनुसार, सिंह 2018 में कैलिफोर्निया में अवैध रूप से दाखिल हुआ,आगे चलकर उसने  कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लिया  था।  

प्रेस रिलीज में कार्यकारी निदेशक डेव कर्नर ने कहा, “हरजिंदर सिंह राज्य के वाहन हत्या और आव्रजन उल्लंघन के आरोपों में कस्टडी में है।”

वहीं, इस मामले पर 25 अगस्त को जागरण की खबर के अनुसार, “फ्लोरिडा में एक पंजाबी ट्रक ड्राइवर के कारण हुए हादसे के बाद अमेरिका ने वर्क वीजा पर रोक लगा दी है, जिससे लगभग 1.5 लाख पंजाबी ट्रक ड्राइवरों की रोजी-रोटी खतरे में है। अमेरिकी सरकार ने विदेशी ड्राइवरों की बढ़ती संख्या को नागरिकों के लिए खतरा बताया है। पंजाब में यह मुद्दा राजनीतिक दलों के लिए भी महत्वपूर्ण हो गया है।”

वायरल वीडियो से  पुष्टि के लिए हमने कमल कुमार बरार से संपर्क किया।उन्होंने हमें बताया कि वह भीम आर्मी हरियाणा के प्रेसिडेंट हैं और वीडियो में नजर आ रही महिला उनकी मां है।

आगे की पड़ताल में हमने यह जनने की कोशिश की कि क्या चंद्रशेखर आजाद फ्लोरिडा ट्रक एक्सीडेंट मामले में आरोपी पाए गए हरजिंदर सिंह के परिवार से मिलने पहुंचे हैं । सर्च किये जाने पर हमें इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली।

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर को 597 लोग फॉलो करते हैं। 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह दावा पूरी तरह फर्जी साबित हुआ। यह वीडियो मई 2025 का है, जब सांसद चंद्रशेखर अपने ही एक नेता के परिवार से मिलने गए थे। हरजिंदर सिंह मामले का इस वीडियो से कोई संबंध नहीं है। पुराने वीडियो को जानबूझकर गलत संदर्भ  के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : चंद्रशेखर फ्लोरिडा हादसे के आरोपी हरजिंदर सिंह के परिवार से मिलने पंजाब पहुंचे हैं।
  • Claimed By : Instagram User- Suraj Kumar
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later