X
X

Fact Check : नीतीश कुमार के इस्तीफे का दावा झूठा, 2022 की पुरानी खबर वायरल

विश्वास न्यूज ने विस्‍तार से वायरल दावे की पड़ताल की। यह फर्जी साबित हुआ। दरअसल, 9 अगस्‍त 2022 की एक खबर को अब गलत दावे के साथ शेयर किया है।

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स पर कई प्रकार के वीडियो, फोटो व पोस्‍ट के जरिए झूठी व भ्रामक सूचनाएं वायरल की जा रही हैं। इसी क्रम में अब राज्‍य के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के इस्‍तीफे से जुड़ी एक पोस्‍ट वायरल की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। इस दावे के साथ एक न्‍यूज की क्लिप शेयर की गई है। इसमें नीतीश कुमार के इस्‍तीफा देने की खबर दिखाई गई है।

विश्वास न्यूज ने विस्‍तार से वायरल दावे की पड़ताल की। यह फर्जी साबित हुआ। दरअसल, 9 अगस्‍त 2022 की एक खबर को अब गलत दावे के साथ शेयर किया है। उस वक्‍त नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन को तोड़ते हुए तत्कालीन राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा दिया था। वर्तमान में नीतीश कुमार भाजपा गठबंधन से बिहार के मुख्‍यमंत्री हैं।

क्‍या हो रहा है वायरल

इंस्‍टाग्राम यूजर ‘Rajendra Sattawan’ ने 8 सितंबर 2025 को एक वीडियो पोस्‍ट करते हुए लिखा कि बिहार सीएम ने दिया इस्तीफा।

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने सबसे पहले नीतीश कुमार के इस्‍तीफे वाली वायरल क्लिप को ध्‍यान से सुना। इसमें बताया गया कि नीतीश कुमार ने राज्‍यपाल फागू चौहान को इस्‍तीफा सौंपा है, जबकि वर्तमान में बिहार के राज्‍यपाल आरिफ मोहम्‍मद खान हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए बिहार के राज्‍यपाल की आधिकारिक वेबसाइट को स्‍कैन किया। यहां दी गई जानकारी के मुताबिक, फागू चौहान 29 जुलाई 2019 से लेकर 16 फरवरी 2023 के बीच राज्यपाल थे।

वायरल वीडियो में हमें रिपब्लिक भारत नाम के एक न्‍यूज चैनल का लोगो नजर आया। यहां से क्‍लू लेते हुए हमने चैनल के यूट्यूब चैनल पर संबंधित वीडियो से जुड़ी खबर सर्च की। हमें 9 अगस्‍त 2022 की तारीख में अपलोड एक वीडियो में वायरल क्लिप वाला हिस्‍सा मिला। यानी यहां इसी न्‍यूज में से एक हिस्‍सा एडिट करके वायरल पोस्‍ट तैयार की गई।

विश्‍वास न्‍यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए बिहार के दैनिक जागरण ब्यूरो प्रमुख अरुण अशेष से संपर्क किया। उनके साथ वायरल पोस्‍ट शेयर की। उन्‍होंने बताया कि नीतीश कुमार के इस्‍तीफे के दावे के साथ वायरल क्लिप पुरानी है।

पड़ताल के अंत में फर्जी पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की गई। पता चला कि Rajendra Sattawan नाम का यह इंस्‍टाग्राम हैंडल नवंबर 2021 को बनाया गया। इसे 1700 से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। वायरल वीडियो क्लिप 2022 की है। उस वक्‍त नीतीश कुमार ने इस्‍तीफा दिया था। हाल-फिलहाल में ऐसा कोई वाकया नहीं हुआ है।

बिहार से जुड़े फैक्‍ट चेक नीचे पढ़ें

  • Claim Review : नीतीश कुमार ने दिया इस्‍तीफा
  • Claimed By : IG User Rajendra Sattawan
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later