Fact Check: पंजाब बाढ़ से जोड़कर भाजपा के विरोध का AI निर्मित वीडियो वायरल
पंजाब बाढ़ से जोड़कर वायरल हो रहा भाजपा के विरोध का वीडियो एआई निर्मित है।
- By: Sharad Prakash Asthana
- Published: Sep 10, 2025 at 04:33 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। पंजाब के कई जिलों में बाढ़ से हालात खराब हैं। इससे जोड़कर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। विश्वास न्यूज इनमें से कुछ वीडियो की पड़ताल कर उनकी सच्चाई सामने ला चुका है। अब एक अन्य वीडियो वायरल किया जा रहा है। इसमें कुछ लोगों को विरोध-प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पंजाब में भाजपा के भेजे गए राशन का वहां के लोगों ने बहिष्कार किया।
विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि वायरल वीडियो एआई निर्मित है। यह असली नहीं है।
वायरल पोस्ट
इंस्टाग्राम यूजर fardeen_gangora ने 9 सितंबर को वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया है। इस पर लिखा है,
“PUNJAAB BOYCOTT BJP
Boycott bjp“

पड़ताल
वायरल वीडियो को देखने पर पता चलता है कि एक बैनर में BZP और दूसरे में ZP लिखा हुआ है। इसके अलावा कुछ लोगों की अंगुलियां जुड़ी हुई हैं, जबकि कुछ की असामान्य हैं। इससे हमें वीडियो के एआई निर्मित होने का संदेह हुआ।

इसके बाद हमने वीडियो और उसके कीफ्रेम को एआई डिटेक्शन टूल्स से चेक किया। इसमें हाइव मॉडरेशन ने वीडियो में एआई जेनरेटेड कंटेंट होने की संभावना जताई। इसमें इसका कुल स्कोर 93 फीसदी बताया गया।

वहीं, वाजइटएआई ने इसके कीफ्रेम को एआई संभावित बताया।

इस बारे में एआई एक्सपर्ट अजहर माचवे का कहना है कि वीडियो में बीजेपी की स्पेलिंग गलत लिखी हुई है। विरोध कर रहे लोग हवा में पत्थर उछालते हैं, जो गायब हो जाते हैं। यह एआई निर्मित है।
दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर 10 सितंबर को छपी खबर के अनुसार, पंजाब के सभी 23 जिले अभी भी बाढ़ से जूझ रहे हैं। दो हजार से ज्यादा गांवों में पानी भरा हुआ है।
एआई निर्मित वीडियो को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर ने कई अन्य एआई निर्मित वीडियो शेयर किए हुए हैं। यूजर के 15 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।
निष्कर्ष: पंजाब बाढ़ से जोड़कर वायरल हो रहा भाजपा के विरोध का वीडियो एआई निर्मित है।
- Claim Review : पंजाब में भाजपा के भेजे गए राशन का वहां के लोगों ने बहिष्कार किया।
- Claimed By : Insta User- fardeen_gangora
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












