Fact Check: डिलीवरी ब्वॉय के साथ बदतमीजी करती महिला का वीडियो स्क्रिप्टेड
डिलीवरी ब्वॉय के साथ बदतमीजी करती महिला के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि स्क्रिप्टेड है। स्क्रिप्टेड वीडियो को यूजर्स अब गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।
- By: Pragya Shukla
- Published: Sep 17, 2025 at 04:21 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक डिलीवरी ब्वॉय का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला डिलीवरी ब्वॉय के साथ बदतमीजी करती है और उसका सामान फेंककर घर के अंदर चली जाती है। तभी महिला की ज्वैलरी नीचे गिर जाती है और डिलीवरी ब्वॉय उसे आवाज लगाकर बुलाता है और उसे दे देता है। वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स असली घटना का बताते हुए डिलीवरी ब्वॉय की तारीफ करते हुए शेयर कर रहे हैं।
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि स्क्रिप्टेड है। स्क्रिप्टेड वीडियो को यूजर्स अब गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।
क्या हो रहा है वायरल?
फेसबुक यूजर ‘Shariq Siddiqui’ ने 14 सितंबर 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “औरत ने जो डिलीवरी बॉय के साथ बुरा बर्ताव किया उसके कर्मों का फल तुरंत मिलने वाला था लेकिन डिलीवरी बॉय ने अच्छे इंसान होने का परिचय दिया!”
पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल
वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने इनविड टूल की मदद से वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें असली वीडियो 18 जुलाई 2025 को शेयर हुआ मिला। कैप्शन के अनुसार, डिस्क्रिप्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो स्क्रिप्टेड है। इसे एंटरटेनमेंट और जागरूकता के लिए बनाया गया है।
असली वीडियो के आखिर में डिस्क्लेमर दिया गया है और बताया गया है कि यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है, जिसे एंटरटेनमेंट के लिए बनाया गया है। वीडियो में नजर आ रहे लोग कलाकार हैं और इस वीडियो का असली घटना से कोई संबंध नहीं है। इस वीडियो का मकसद लोगों को जागरूक और एंटरटेनमेंट करना है।

अधिक जानकारी के लिए हमने इस पेज के एडमिन राहुल कुमार से बात की। उन्होंने हमें बताया कि वीडियो स्क्रिप्टेड है।
अंत में हमने वीडियो को गलत दावे का साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को करीब 17 हजार लोग फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि डिलीवरी ब्वॉय के साथ बदतमीजी करती महिला के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि स्क्रिप्टेड है। स्क्रिप्टेड वीडियो को यूजर्स अब गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।
- Claim Review : डिलीवरी ब्वॉय के साथ महिला ने की बदतमीजी।
- Claimed By : FB User Shariq Siddiqui
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












