X
X

Fact Check: अनिरुद्धाचार्य की AI इमेज शेयर कर लंदन में गिरफ्तारी का झूठा दावा वायरल

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की एआई तस्वीर वायरल कर लंदन में उनकी गिरफ्तारी का झूठा दावा किया जा रहा है।

Aniruddhacharya News, Aniruddhacharya Arrest News, Aniruddhacharya London arrest, Aniruddhacharya viral AI image

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य हाल ही में लंदन में एक कार्यक्रम में गए थे। उनसे जोड़कर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें एक तस्वीर के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दावा किया गया है कि अनिरुद्धाचार्य को लंदन की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तस्वीर में अनिरुद्धाचार्य को पकड़े हुए पुलिसकर्मियों को दिखाया गया है।

विश्वास न्यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि वायरल तस्वीर एआई टूल की मदद से बनाई गई है। अनिरुद्धाचार्य लंदन से वृंदावन वापस आ चुके हैं। लंदन में उनकी गिरफ्तारी का दावा झूठा है।

वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर ‘संतोष कुमार बौद्ध’ ने 2 अक्टूबर को तस्वीर शेयर (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “… बाबा को लंदन की पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है

एक्स यूजर Aarzoo Khurana ने भी 27 सितंबर को इस तस्वीर को शेयर (आर्काइव लिंक) किया है।

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर सर्च किया, लेकिन ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। अगर ऐसा कुछ हुआ होता तो मीडिया में जरूर आता।

इसके बाद अनिरुद्धाचार्य के इंस्टा हैंडल aniruddhacharyajimaharaj को हमने स्कैन किया। 24 सितंबर को इस अकाउंट से वीडियो पोस्ट कर जानकारी दी गई कि अनिरुद्धाचार्य के लंदन पहुंचने का वीडियो है।

इस अकाउंट से उनके लंदन के कुछ और वीडियो पोस्ट किए गए हैं। 2 अक्टूबर को इस अकाउंट से वीडियो पोस्ट कर जानकारी दी गई कि वह वृंदावन वापस आ गए हैं।

इसके बाद हमने वायरल तस्वीर को ध्यान से देखा। इसमें दोनों पुलिसकर्मियों की आंखें बंद हैं। तस्वीर में बैकग्राउंड भी धुंधला है। इससे हमें इसके एआई निर्मित होने का संदेह हुआ।

हमने एआई इमेज डिटेक्शन टूल डिकॉपी और अनडिटेक्टेबल से इसे चेक किया। इसमें डिकॉपी ने इसके 100 फीसदी एआई निर्मित होने की संभावना जताई।

Decopy AI टूल का परिणाम।
Undetectable AI का रिजल्ट।

इस बारे में हमने अनिरुद्धाचार्य के पीए विकास पांडे से संपर्क किया। उनका कहना है कि वायरल दावा गलत है। अनिरुद्धाचार्य वृंदावन में हैं और कथा कर रहे हैं। उनके नाम से कई एआई तस्वीरें और वीडियो वायरल किए जा रहे हैं।

एआई तस्वीर शेयर कर झूठा दावा करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। एक विचारधारा से प्रभावित यूजर के करीब 26 हजार फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की एआई तस्वीर वायरल कर लंदन में उनकी गिरफ्तारी का झूठा दावा किया जा रहा है।

  • Claim Review : अनिरुद्धाचार्य को लंदन की पुलिस से गिरफ्तार कर लिया है।
  • Claimed By : FB User- संतोष कुमार बौद्ध
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later