X
X

Fact Check: शिवराज सिंह चौहान की फ्रैक्चर की तस्वीरों को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक

शिवराज सिंह चौहान की वायरल तस्वीरों को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में एक तस्वीर असली है, जबकि दूसरी तस्वीर मिरर इमेज है। दरअसल साल 2019 में उनके दाएं हाथ में फ्रैक्चर आया था। उसी की तस्वीर को अब गलत दावों के साथ शेयर किया जा रहा है। 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर केंद्रीय कृषि मंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दो तस्वीरों का कोलाज तेजी से वायरल हो रही है। एक तस्वीर में उनके दाएं हाथ में पट्टी बंधी, तो वहीं दूसरी तस्वीर में उनके बाएं हाथ में पट्टी बंधी हुई देखा जा सकता है। फोटो को अभी का बताते हुए दावा किया जा रहा है कि वो अपनी चोट के बारे में झूठ बोलते हुए नजर आए। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में एक तस्वीर असली है, जबकि दूसरी तस्वीर मिरर इमेज है। दरअसल साल 2019 में उनके दाएं हाथ में फ्रैक्चर आया था। उसी की तस्वीर को अब गलत दावों के साथ शेयर किया जा रहा है। 

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘’Rajender Tanwar’ ने वायरल तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘मामा जी भी गजब के कलाकार आदमी है, सुबह बाया हाथ टूटा था, शाम को दाया हाथ भी टूट गया।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

विश्वास न्यूज ने पहले भी दावे की पड़ताल की है। पूरी रिपोर्ट को यहां पर पढ़ा जा सकता है। हमें वायरल दावे से जुड़े वीडियो और तस्वीरें शिवराज सिंह चौहान के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर मिली। वीडियो को 30 सितंबर 2019 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के अनुसार, वायरल तस्वीर मध्य प्रदेश के झाबुआ की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि  शिवराज सिंह चौहान के दाएं हाथ में नीले रंग का फ्रैक्चर बैंड लगा हुआ है। 

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने वायरल हो रही दोनों तस्वीरों को गौर से देखा। हमने पाया कि शिवराज सिंह चौहान की पहली तस्वीर बैक कैमरे यानी सामने से ली गयी है, तो वहीं दूसरी तस्वीर सेल्फी यानी फ्रंट कैमरा से क्लिक की गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेल्फी की तस्वीरों में मिरर रिफ्लेक्शन होती है। सेल्फी में  दाएं की चीजें बाएं में और बाएं की दाएं में नजर आती हैं। शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। 

जब आप पहली जो कि नॉर्मल तस्वीर है, उसे देखेंगे तो उसमें देख सकते हैं कि शर्ट के बटन दाहिनी तरफ हैं। लड़कों की जो शर्ट होती है उसमें बटन दाहिनी तरफ होते है और नॉर्मल तस्वीर में भी ऐसा ही है। जबकि सेल्फी वाली जो तस्वीर है उसमें शर्ट के बटन बायीं  तरफ है। इसके साथ ही दोनों तस्वीरों में शिवराज सिंह के करीब खड़े बॉडीगार्ड की पॉकेट को पहली तस्वीर में दाईं तरफ और दूसरी तस्वीर में फ्लिप्ड हो जाने की वजह से बायीं तरफ देखा जा सकता है।

यह दावा जब पहले वायरल हुआ था उस समय विश्वास न्यूज ने नईदुनिया के इंदौर के सीनियर रिपोर्टर अश्विनी राठौर से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि साल 2019 में शिवराज सिंह चौहान के हाथ में चोट आई थी। यह तस्वीर उसी दौरान की है, जिसे अब गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

अंत में हमने तस्वीरों को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को हरियाणआ का रहने वाला बताया है। यूजर को सात हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि शिवराज सिंह चौहान की वायरल तस्वीरों को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में एक तस्वीर असली है, जबकि दूसरी तस्वीर मिरर इमेज है। दरअसल साल 2019 में उनके दाएं हाथ में फ्रैक्चर आया था। उसी की तस्वीर को अब गलत दावों के साथ शेयर किया जा रहा है। 

  • Claim Review : शिवराज सिंह चौहान का सुबह बायां हाथ टूटा था। शाम को दायां हाथ टूट गया।
  • Claimed By : FB User Rajender Tanwar
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later