Fact Check: चीन में नए साल के जश्न के वीडियो को भारत का बताकर फैलाया जा रहा झूठ
विश्वास न्यूज एक बार पहले भी इस वीडियो की जांच कर चुका है। दरअसल, चीन के वीडियो को भारत का बताकर झूठ फैलाया जा रहा है।
- By: Ashish Maharishi
- Published: Nov 7, 2025 at 05:09 PM
- Updated: Nov 7, 2025 at 06:01 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया में एक बार फिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अनगिनत लोगों को एक साथ गुब्बारे छोड़ते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि भारत में करोड़ों हिंदुओं ने एक साथ मिलकर गुब्बारे आसमान में छोड़े। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं।
विश्वास न्यूज एक बार पहले भी इस वीडियो की जांच कर चुका है। दरअसल, चीन के वीडियो को भारत का बताकर झूठ फैलाया जा रहा है। वीडियो चीन में मनाए गए नए साल के जश्न का साबित हुआ। इस वीडियो का भारत या हिंदुओं से कोई संबंध नहीं है।
क्या हो रहा है वायरल
aryan192113 नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल ने सात नंवबर को एक वीडियो को अपलोड किया। इसके ऊपर लिख गया कि भारत के करोड हिंदू मिलकर आकाश में छोड़े गुब्बारे।

वायरल पोस्ट के आकाईव वर्जन को यहां देखें।
पड़ताल
विश्वास न्यूज ने इसी साल जनवरी में भी वायरल वीडियो की जांच की थी। उस वक्त वीडियो को प्रयागराज के महाकुंभ का बताकर वायरल किया गया था। वीडियो की पड़ताल में हमें इस पर चाइनीज भाषा में कुछ लिखा हुआ नजर आया। गूगल ट्रांसलेशन की मदद से इस पर Happy New Year लिखा हुआ दिखा।
फिर वीडियो के कई कीफ्रेम्स निकाले। इन्हें गूगल लेंस टूल के जरिए सर्च करना शुरू किया। हमें पुराने वीडियो कई सोशल मीडिया हैंडल्स पर मिले।
सर्च के दौरान ShanghaiEyeMagic नाम के एक यूट्यूब चैपल पर शॉर्ट के रूप में असली वीडियो मिला। इसे 31 दिसंबर 2024 को चीन का बताया गया।
जनवरी 2025 की पड़ताल को विस्तार से यहां पढ़ा जा सकता है।
पड़ताल के अंत में हमने चीन के वीडियो को भारत का बताकर पोस्ट करने वाले यूजर की जांच की । पता चला कि आर्यन ठाकुर नाम के इस इंस्टाग्राम हैंडल को अगस्त 2025 में ही बनाया गया है। इसे 239 लोग फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की जांच में भारत के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी साबित हुआ। इस वीडियो को महाकुंभ के वक्त भी वायरल करके झूठ फैलाने की कोशिश की गई थी। दरअसल वीडियो चीन का है।
- Claim Review : भारत में हिंदुओं ने छोड़े करोड़ों गुब्बारे
- Claimed By : IG user thakur Aryan
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












