Fact Check: राहुल गांधी के पुराने इंटरव्यू को एडिट कर भ्रामक तरीके से किया गया वायरल, चुप्पी साधने का दावा फर्जी
विश्वास न्यूज़ ने अपनी जांच में पाया कि यह वीडियो एडिटेड है। राहुल गांधी के एक पुराने इंटरव्यू के अलग-अलग हिस्सों को एडिट करके गलत सूचना फैलाई जा रही है।
- By: Pallavi Mishra
- Published: Nov 13, 2025 at 02:33 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक इंटरव्यू के दौरान राहुल गांधी से एक मुश्किल सवाल पूछे जाने पर वे चुप हो गए और जवाब नहीं दे पाए।
विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की पड़ताल की और पाया कि वीडियो एडिटेड है।
वायरल पोस्ट में क्या है
थ्रेड्स यूजर ‘manoj_tiruwa_198‘ ने 12 नवंबर 2025 को इस क्लिप को पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, “इस मंदबुद्धि वान को प्रधानमंत्री बनना है।”
पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें।

पड़ताल
इस पोस्ट की पड़ताल करने के लिए हमने इस वीडियो के कई कीफ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस टूल की मदद से सर्च किया। हमें यह पूरा वीडियो वीडियो आजतक के यूट्यूब चैनल पर 13 अप्रैल, 2014 को अपलोड मिला। इसके साथ दिए गए डिस्क्रिप्शन में लिखा था, “इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस के 2014 के लोकसभा चुनाव अभियान, भाजपा, प्रधानमंत्री पद की अपनी आकांक्षाओं और बहुत कुछ के बारे में खुलकर बात करते हैं।”
इस वीडियो की विश्वास न्यूज़ ने एक बार पहले भी पड़ताल की थी। उस समय की गयी पड़ताल को यहां पढ़ा जा सकता है।
पूरा इंटरव्यू देखने के बाद, हमें पता चला कि वायरल वीडियो के विपरीत, राहुल गांधी अपने पिछले बयान के बारे में विस्तार से बताने के लिए पूछे जाने पर चुप नहीं रहे, बल्कि उन्होंने पूरा जवाब दिया। वीडियो से अलग-अलग क्लिप्स लिए गए हैं और उन्हें फिर से जोड़कर एक भ्रामक कहानी गढ़ी गई है, जो वायरल हो रही है।
पूरा इंटरव्यू देखने पर हमें पता चला कि वायरल क्लिप में पूछे गए सवाल पर राहुल गांधी ने चुप्पी नहीं साधी थी, बल्कि पूरा जवाब दिया था। पूरा वीडियो देखने पर हमने पाया कि वायरल क्लिप में लगभग 28 मिनट लंबे इंटरव्यू के कई क्षणों को एक साथ जोड़ दिया गया है, ताकि ऐसा लगे कि राहुल गांधी ने गलत उत्तर दिए हैं। वीडियो में अलग-अलग जगहों से क्लिप उठाकर र लगाए गए हैं। वायरल वीडियो में “करूंगा आप देखूंगा” इंटरव्यूअर- “चाहे रिजल्ट कुछ भी हो आप देख लेंगे, यही कहेंगे” वाला भाग 26:35 पर आता है, जबकि “मैं लगा हुआ हूं” 12:23 पर आता है। “लगा हुआ हूं, लगा रहूंगा, और मेरी सोच है, कि अगर अंत में जीतना है” वाला हिस्सा 12:40 से उठाया गया है। वीडियो में “ये जो आप जैकेट पहने हुए हैं, जूते पहने हुए हैं” वाला भाग 13:15 पर है, जबकि “इनको बदलना है। इंटरव्यूअर – कैसे……………………” वाला हिस्सा 12:51 से लिया गया है। वीडियो के अंत वाले फेशियल जेस्चर 12:58 से लिए गए हैं।
पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रणव झा से भी बात की, जिन्होंने इस पोस्ट को फर्जी और क्लिप को एडिटेड बताया।
यह एडिटेड वीडियो एक बार पहले भी वायरल हुआ था और उस समय भी विश्वास न्यूज़ ने इसकी पड़ताल की थी। उस समय की गयी पड़ताल को यहाँ पढ़ा जा सकता है।
एडिटेड क्लिप को फर्जी दावे के साथ शेयर करने वाले थ्रेड्स यूजर के manoj_tiruwa_198 फ़ॉलोअर्स हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी जांच में पाया कि यह वीडियो एडिटेड है। राहुल गांधी के एक पुराने इंटरव्यू के अलग-अलग हिस्सों को एडिट करके गलत सूचना फैलाई जा रही है।
- Claim Review : मुश्किल सवाल पूछे जाने पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुप्पी साध ली
- Claimed By : Threads user manoj_tiruwa_198'
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












