X
X

Fact Check: सनी देओल का लड़खड़ाते हुए बीच सड़क पर वीडियो शूटिंग का हिस्‍सा, भ्रामक है वायरल पोस्‍ट

सनी देओल की फिल्‍म की शूटिंग के एक वीडियो को भ्रामक दावे से वायरल किया जा रहा है।

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया। अब उनके बेटे सनी देओल का एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। इसमें उन्‍हें लड़खड़ाते हुए एक ऑटोवाले से बात करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में एक ऑटो चालक को उनकी मदद करते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को वायरल करते हुए दावा किया जा रहा है कि सनी देओल का बुरा हाल हो गया है। इसे सच समझकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने एक बार पहले भी इस वीडियो की सच्‍चाई अपने पाठकों के सामने लाई थी। दावा फर्जी साबित हुआ। दरअसल वीडियो एक फिल्‍म की शूटिंग के दौरान का है। शूटिंग के वीडियो को भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

क्‍या हो रहा है वायरल

इंस्‍टाग्राम यूजर Shalim Khan ने 2 दिसंबर 2025 को एक वीडियो को पोस्‍ट करते हुए लिखा, “सनी देओल का हुआ। बुरा हाल।”

पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों लिखा गया है। इसे फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सऐप पर भी वायरल किया जा रहा है। आकाईव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज एक बार पहले भी इस वीडियो की सच्‍चाई सामने ला चुका है। पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले सनी देओल के सोशल मीडिया हैंडल्‍स को स्‍कैन किया । हमें उनके एक्‍स हैंडल पर 6 दिसंबर 2023 को अपलोड एक वीडियो मिला। इसमें और वायरल वीडियो में सनी देओल को एक ही कपड़े पहने हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखकर यह साफ समझ में आ गया कि यह शूटिंग का हिस्‍सा है।

https://twitter.com/iamsunnydeol/status/1732317795382337834

पड़ताल के दौरान कीवर्ड की मदद से गूगल ओपन सर्च करने पर हमें एनडीटीवी की वेबसाइट पर एक खबर मिली। इसमें सनी देओल के वायरल वीडियो के स्‍क्रीनशॉट और फुटेज का इस्‍तेमाल करते हुए फिल्‍म की शूटिंग का बताया गया। इस खबर में हमें सनी देओल के एक्‍स हैंडल पर मौजूद वीडियो का लिंक भी मिला। इस खबर को विस्‍तार से यहां पढ़ा जा सकता है।

विश्‍वास न्‍यूज ने पिछली पड़ताल के वक्‍त फिल्‍म के निर्माता विशाल राणा से संपर्क किया था। उन्‍होंने भी वायरल वीडियो को शूटिंग का बताते हुए कहा था कि यह रात में शूटिंग के वक्‍त का वीडियो था। फिल्‍म का संभावित नाम ‘सफर’ होगा।

पिछली पड़ताल को विस्‍तार से यहां पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने वायरल वीडियो को शेयर करने वाले Shalim Khan नाम के इंस्‍टाग्राम हैंडल की सोशल स्‍कैनिंग की इसी यूजर ने सनी देओल के वीडियो अपने अकाउंट पर पोस्‍ट किया था। यह अकाउंट नवंबर 2025 को बनाया गया है।

निष्कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट भ्रामक साबित हुई। सनी देओल की फिल्‍म की शूटिंग के एक वीडियो को भ्रामक दावे से वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : सनी देओल का बुरा हाल
  • Claimed By : IG User Shalim Khan
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later