X
X

Fact Check: रिटायरमेंट के सवाल पर गौतम गंभीर ने नहीं सुझाया विराट कोहली का नाम, वायरल हो रहा वीडियो एडिटेड 

टीम इंडिया के किसी वर्तमान खिलाड़ी के रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछे गए सवाल पर गौतम गंभीर ने किसी का नाम नहीं लिया था। असली वीडियो को एडिट कर अब गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के इंटरव्यू का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एंकर गौतम गंभीर से सवाल करती है कि किस वर्तमान खिलाड़ी को टीम से रिटायर हो जाना चाहिए। इसके जवाब में गौतम गंभीर विराट कोहली का नाम लेते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को यूजर्स असली समझकर शेयर कर रहे हैं। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असली वीडियो में किसी वर्तमान खिलाड़ी के रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। एंकर के एक अन्य सवाल के जवाब में गौतम गंभीर ने विराट कोहली का नाम लिया था, जिसे वायरल हो रहे वीडियो में एडिट करके हटा दिया गया है। इससे ऐसा लगने लगा कि गौतम गंभीर ने टीम इंडिया से किसी वर्तमान खिलाड़ी के रिटायरमेंट के सवाल पर विराट कोहली का नाम सुझाया है।  

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘Raj Entertainment official’ ने 9 दिसंबर 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “गौतम गंभीर ने एक इंटरव्यू में कहां विराट कोहली को रिटायर हो जाना चाहिए।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो को गौर से देखा। हमने पाया कि एंकर के माइक पर ‘एबीपी न्यूज’ का लोगो लगा हुआ है। ऐसे में हमने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए ‘एबीपी न्यूज’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल को खंगालना शुरू किया। हमें असली वीडियो 6 मई 2025 को अपलोड हुआ मिला। असली वीडियो में 26.30 मिनट पर एंकर गौतम गंभीर से पूछती हैं कि किस खिलाड़ी को अब रिटायर हो जाना चाहिए और इसका जवाब उनसे मांगती हैं। इसके जवाब में गंभीर कहते हैं कि यह एक बेहद ही निजी फैसला होता है और वह इस सवाल का कोई जवाब नहीं देते हैं। फिर एंकर दूसरा सवाल पूछने लगती हैं। इसके बाद वह पूछती हैं कि अगर आप एक दिन के लिए किसी और क्रिकेटर के शरीर में जा सकते तो किसे चुनेंगे और क्यों। इसके जवाब में वह विराट कोहली का नाम लेते हैं।

हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से भी सर्च किया। हमें भ्रामक दावे से जुड़ी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। 

अधिक जानकारी के लिए हमने स्पोर्ट्स एनालिस्ट, जर्नलिस्ट और कमेंटेटर सैयद हुसैन से संपर्क किया। उन्होंने वायरल दावे को गलत बताया है। 

अंत में हमने वीडियो को गलत जानकारी के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 119 लोग फॉलो करते हैं। यूजर क्रिकेट से जुड़ी पोस्ट्स शेयर करता है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि असली वीडियो में टीम इंडिया के किसी वर्तमान खिलाड़ी के रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछे गए सवाल पर गौतम गंभीर ने किसी का नाम नहीं लिया था। असली वीडियो को एडिट कर अब गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : गौतम गंभीर ने एक इंटरव्यू में कहां विराट कोहली को रिटायर हो जाना चाहिए।
  • Claimed By : FB User Raj Entertainment official
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later