X
X

Fact Check: गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के कोच पद से नहीं दिया इस्तीफा, वायरल पोस्ट फर्जी 

गौतम गंभीर के भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा देने का वायरल दावा गलत है। वायरल हो रही पोस्ट असली नहीं, बल्कि एक पैरोडी अकाउंट से की गई थी।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Nov 25, 2025 at 03:16 PM
  • Updated: Nov 25, 2025 at 05:03 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों की खराब परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इसी से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ऑनलाइन ट्रोलिंग से परेशान होकर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। वायरल हो रही पोस्ट असली नहीं, बल्कि एक पैरोडी अकाउंट से इसे पोस्ट किया गया था, जिसे यूजर्स ने सच समझकर शेयर करना शुरू कर दिया।

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘Bhart Pareek’ ने 25 नवंबर 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने इस्तीफ़ा दे दिया! आख़िरकार वही हुआ जिसकी चर्चा लंबे समय से हो रही थी। टीम के लगातार बिगड़ते प्रदर्शन और अंदरूनी विवादों के बीच Goutamgambhir ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। इस फैसले के साथ Indian Cricket Team के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत होने वाली है।पिछले कुछ महीनों में टीम का मनोबल, टीम कॉम्बिनेशन और सीनियर खिलाड़ियों का भरोसा लगातार गिरता जा रहा था।इस्तीफ़े ने साफ़ कर दिया कि हालात अंदर से ठीक नहीं थे। अब नज़रें इस बात पर टिक गई हैं कि BCCI अगला कदम क्या उठाती है— क्या नया कोच टीम की खोई हुई ऊर्जा, रणनीति और आत्मविश्वास वापस ला पाएगा? भारतीय क्रिकेट के लिए यह बड़ा मोड़ है। उम्मीद है आने वाले दिन टीम के लिए बेहतर साबित होंगे।’

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें इस दावे से जुड़ी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। हमने गौतम गंभीर के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी खंगाला, लेकिन हमें वहां पर भी दावे से जुड़ी कोई पोस्ट नहीं मिली। 

पड़ताल के दौरान हमें दावे से जुड़ी एक पोस्ट ‘Md Zahid Ali’ नाम के फेसबुक अकाउंट पर मिली। पोस्ट में देखा जा सकता है कि वायरल दावे को एक्स पर ‘@imRavY’ नाम की आईडी से पोस्ट किया गया है, जिसका यूजर नेम ‘Gaotam Gambhir’ है।

हमने सर्च को आगे बढ़ाते हुए एक्स पर इस आईडी के बारे में सर्च किया। हमें वायरल पोस्ट (आर्काइव लिंक) इस आईडी पर 24 नवंबर 2025 को शेयर हुई मिली। लेकिन यूजर का नाम अब Gaotam Gambhir नहीं, बल्कि RavY है। यूजर की प्रोफाइल पर भी गौतम गंभीर की तस्वीर नहीं लगी हुई है, जैसा कि फेसबुक पर मिले वायरल पोस्ट में दिख रहा है। कैप्शन में अकाउंट को एक मीम पेज और पैरोडी अकाउंट बताया गया है।

https://twitter.com/imRavY_/status/1992886214631076054

हमने गूगल पर इस आईडी के बारे में सर्च किया। हमने पाया कि 17 घंटे पहले तक इस आईडी का नाम गौतम गंभीर था, जिसे अब बदल दिया गया है। 

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण के स्पोर्ट्स एडिटर अभिषेक त्रिपाठी से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वायरल हो रही पोस्ट फर्जी है और किसी फेक अकाउंट से की गई है। गौतम गंभीर ने इस्तीफा नहीं दिया है। 

अंत में हमने पोस्ट को फर्जी दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 32 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि गौतम गंभीर के भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा देने का वायरल दावा गलत है। वायरल हो रही पोस्ट असली नहीं, बल्कि एक पैरोडी अकाउंट से की गई थी, जिसे यूजर्स ने सच समझकर शेयर करना शुरू कर दिया।

  • Claim Review : गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के कोच पद से दिया इस्तीफा।
  • Claimed By : FB User Bhart Pareek
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later