X
X

Fact Check: बर्फ में तपस्या करते साधु का वीडियो असली नहीं, एआई निर्मित

बर्फीली पहाड़ियों में तपस्या करते साधु के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वायरल वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि एआई निर्मित है। 

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Dec 26, 2025 at 05:01 PM
  • Updated: Mar 26, 2026 at 12:27 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर तपस्या करते हुए एक साधु का आश्चर्यजनक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि साधु बर्फीली पहाड़ियों में बर्फ से ढके हुए तपस्या कर रहे हैं। इस वीडियो को यूजर्स असली समझकर शेयर कर रहे हैं। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। वायरल वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि एआई निर्मित है। 

क्या हो रहा है वायरल?

इंस्टाग्राम यूजर ‘sbharat_news’ ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “साधना की शक्ति से क्या संभव नहीं है। इस वीडियो में आप साफ़ साफ़ देख सकते हैं। जहां लोगों की हड्डियां थर्रा जाए वहीं इन साधु की तपस्या, संकल्प एक बहुत बड़ा उदाहरण है कि असंभव कुछ नहीं।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। ऐसे में हमें वीडियो के एआई से बने होने का संदेह हुआ।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने वीडियो को एआई डिटेक्शन टूल ‘हाइव मॉडरेशन’ की मदद से सर्च किया। टूल ने 99 फीसदी तक वीडियो के एआई से बने होने की संभावना जताई। 

हमने वीडियो को एक अन्य टूल ‘undetectable’ पर सर्च किया। इस टूल्स ने भी वीडियो के 82 फीसदी तक एआई की मदद से बने होने की संभावना जताई।

अधिक जानकारी के लिए हमने एआई और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में काम कर रहे रिसर्चर अजहर माचवे से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वीडियो में ध्यान से देखने पर पता चलता है कि आंखें अजीब तरीके से प्रतिक्रिया दे रही हैं और लाइटिंग में भी काफी अंतर हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि वीडियो में एआई का इस्तेमाल किया किया गया है। 

हमने इनविड टूल की मदद से निकाले गए वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो ‘mrmahadevshorts1‘ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 17 दिसंबर 2025 को शेयर हुआ मिला। अकाउंट को खंगालने पर हमने पाया कि पेज के बायो में डिजिटल क्रिएटर लिखा हुआ है। 

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 50 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बर्फीली पहाड़ियों में तपस्या करते साधु के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वायरल वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि एआई निर्मित है। 

  • Claim Review : बर्फ में तपस्या करते साधु।
  • Claimed By : Inst User sbharat_news
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later