Fact Check: सोनिया गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार की मंशा से वायरल की गई गो-गो डांसिंग गर्ल्स की पुरानी तस्वीर
विश्वास न्यूज की पड़ताल में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के नाम पर वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। बार में डांस कर रहीं गो-गो गर्ल्स की पुरानी तस्वीर को सोनिया गांधी का बताकर वायरल किया गया।
- By: Ashish Maharishi
- Published: Feb 27, 2026 at 03:49 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को सोनिया गांधी की बताकर आपत्तिजनक दावा किया जा रहा है। तस्वीर में तीन महिलाओं को नाचते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस तस्वीर को सोनिया गांधी की बताकर शेयर किया जा रहा है। विश्वास न्यूज ने विस्तार से इसकी जांच की। दावा फर्जी और आपत्तिजनक साबित हुआ। तस्वीर में सोनिया गांधी नहीं हैं। बार में डांस कर रहीं गो-गो गर्ल्स की पुरानी तस्वीर को सोनिया गांधी का बताकर वायरल किया गया।
क्या हो रहा है वायरल?
फेसबुक यूजर ‘श्री प्रकाश शर्मा’ ने 16 फरवरी 2026 को एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए अंग्रेजी में लिखा, “Who is the middle Bar Dancer, italian Rajmata of congress party.” (अनुवाद: बीच वाली बार नर्तकी कौन है, कांग्रेस पार्टी की इटालियन राजमाता?)

वायरल पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों ही लिखा गया है। इसका आर्काइव वर्जन यहां देखें।
पड़ताल
सोनिया गांधी के नाम पर वायरल तस्वीर के ऊपर गेट्टी इमेजेस लिखा हुआ नजर आया। गूगल लेंस टूल के जरिए सर्च करने पर यह तस्वीर हमें गेट्टी इमेजेस की वेबसाइट पर मिली। इसके कैप्शन में बताया गया है कि तस्वीर में गो-गो डांसिंग गर्ल्स हैं। यह तस्वीर 21 नवंबर 1967 को ऑबर्न के रॉसन होटल में क्लिक की गई थी।

जांच के अगले चरण में वायरल तस्वीर और सोनिया गांधी की युवा अवस्था की तस्वीर की तुलना की गई। नीचे दिए गए कोलाज में देखा जा सकता है कि वायरल तस्वीर सोनिया गांधी की नहीं है।

विश्वास न्यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के सदस्य नितिन अग्रवाल से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वायरल तस्वीर के साथ किया गया दावा काफी ज्यादा आपत्तिजनक है। गांधी परिवार को बदनाम करने के लिए व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी पर इस प्रकार की घटिया पोस्ट वायरल की जाती है।
पड़ताल के अंत में फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर की जांच की गई। श्रीप्रकाश शर्मा के प्रोफाइल की स्कैनिंग से पता चला कि यह यूजर एक राजनीति दल से जुड़ा हुआ है। यहां दी गई जानकारी के अनुसार, श्रीप्रकाश शर्मा तमिलनाडु का रहने वाला है।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के नाम पर वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। बार में डांस कर रहीं गो-गो गर्ल्स की पुरानी तस्वीर को सोनिया गांधी का बताकर वायरल किया गया।
- Claim Review : बार में डांस करती हुईं सोनिया गांधी।
- Claimed By : FB user Shree Prakash Sharma
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












