X
X

Fact Check: बैंकॉक में आए भूकंप के पुराने वीडियो को फिलीपींस का बताकर किया जा रहा वायरल 

भूकंप के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो फिलीपींस का नहीं, बल्कि बैंकॉक का है।  

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Jun 10, 2026 at 04:28 PM
  • Updated: Jun 10, 2026 at 05:56 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। फिलीपींस में 8 जून 2026 को आए भूकंप से जोड़कर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो बिल्डिंग्स को हिलते और इनके कुछ हिस्से को टूटते हुए देखा जा सकता है। इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह फिलीपींस में आए भूकंप का वीडियो है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो फिलीपींस का नहीं, बल्कि बैंकॉक का है। दरअसल, मार्च 2025 में म्यांमार में काफी तीव्रता वाला भूकंप आया था। इसका असर थाईलैंड में भी देखने को मिला था। वायरल वीडियो उसी दौरान का है। हालांकि, फिलीपींस में भूकंप से मची तबाही के कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं।

क्या हो रहा है वायरल?

इंस्टाग्राम यूजर ‘naturewhole07’ ने 8 जून 2026 को वायरल वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “फिलीपींस में आए 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप की भयावह तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो ऊंची इमारतों को जोड़ने वाला स्काईब्रिज तेज झटकों के दौरान अपनी जगह से अलग हो जाता है, जबकि दोनों इमारतें खतरनाक तरीके से हिलती नजर आती हैं। यह दृश्य भूकंप की ताकत का अंदाजा लगाने के लिए काफी है। प्रभावित क्षेत्रों में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और राहत-बचाव कार्य जारी हैं। प्रकृति की शक्ति के सामने आधुनिक इंजीनियर ग भी कई बार असहाय नजर आती है।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया।हमें वायरल वीडियो से जुड़ी न्यूज रिपोर्ट ‘New York Post’ की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 2 अप्रैल 2025 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो बैंकॉक के Sky Scraper बिल्डिंग का है। बिल्डिंग का स्काईब्रिज टूट गया था। रिपोर्ट में इस बिल्डिंग में फंसे Young-jun नाम के एक पीड़ित की कहानी भी बताई गई है। Young-jun 52वीं मंजिल पर जिम कर रहा था। जब बिल्डिंग हिली, तो वह अपनी पत्नी और बेटी को ढूंढने के लिए टूटे हुए स्काईब्रिज को कूद कर पार कर चले गए।

‘Bangkok Post’ की रिपोर्ट में भी Sky Scraper बिल्डिंग के स्काईब्रिज के टूटने की तस्वीर मौजूद है। तस्वीर का श्रेय ‘Reuters’ को दिया गया है।

हमें वायरल वीडियो ‘StratNewsGlobal’ और ‘ABC News’ के यूट्यूब चैनलों पर मिला। इन दोनों चैनलों पर वीडियो को 29 मार्च 2025 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वीडियो थाईलैंड के बैंकॉक में आए भूकंप का है।

हमें यह वीडियो कई फेसबुक पेज पर मार्च 2025 को शेयर हुआ मिला। दोनों ही वीडियो बैंकॉक में आए भयंकर भूकंप के हैं। नीचे दोनों वीडियो की तुलना देखी जा सकती है।

पड़ताल के दौरान हमें दावे से जुड़ी एक न्यूज रिपोर्ट ‘सीएनएन’ की वेबसाइट पर मिली। इस रिपोर्ट को 29 मार्च 2025 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, बैंकॉक में आए भयंकर भूकंप की वजह से बिल्डिंग्स का स्काईब्रिज टूट गया था। यह ब्रिज दो बिल्डिंग्स को आपस में जोड़ता था। दरअसल, म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप का असर थाईलैंड में भी देखने को मिला था। इस भूकंप ने दोनों देशों में काफी तबाही मचाई थी।

अधिक जानकारी के लिए हमने थाईलैंड की फैक्ट चेकिंग वेबसाइट co fact thailand से इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। यह फिलीपींस का नहीं, बल्कि बैंकॉक का पुराना वीडियो है।

क्या है संदर्भ?

गौरतलब है कि 8 जून 2026 को फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप ने फिलीपींस में काफी तबाही मचाई है। भूकंप से मची तबाही के कारण करीब 37 लोगों की मौत हो चुकी है और 487 लोग घायल हैं। पूरी रिपोर्ट को यहां पर पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले इंस्टाग्राम यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि इस यूजर को दो सौ से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि भूकंप के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो फिलीपींस का नहीं, बल्कि बैंकॉक का है।  

  • Claim Review : फिलीपींस में आए भूकंप का वीडियो।
  • Claimed By : FB User naturewhole07
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later