X
X

Fact Check: अहमदाबाद प्लेन हादसे से पहले ली गई डॉक्टर परिवार की सेल्फी AI टूल की मदद से वीडियो में बदलकर वायरल

अहमदाबाद प्लेन हादसे से पहले डॉक्टर परिवार ने तस्वीर ली थी। इसे एआई टूल की मदद से वीडियो क्लिप में बदलकर वायरल किया जा रहा है।

Ahmedabad plane crash, doctor family selfie, Air India Plane Crash, Ahmedabad plane AI Video, Fact Check

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 241 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इसमें एक डॉक्टर परिवार भी सवार था, जिनकी प्लेन हादसे में मौत हो गई। सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, डॉक्टर दंपती और उनके तीनों बच्चों को प्लेन के अंदर मुस्कराते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इसे डॉक्टर परिवार का आखिरी वीडियो बता रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि हादसे से पहले ली गई डॉक्टर परिवार की आखिरी तस्वीर को एआई टूल की मदद से वीडियो क्लिप में बदल दिया गया है, जिसे यूजर्स उनका अखिरी वीडियो समझकर शेयर कर रहे हैं।

वायरल पोस्ट

थ्रेड यूजर jodhanaabbtaknews_official ने 13 जून को वीडियो क्लिप को शेयर (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा,

“बासवाड़ा के डॉक्टर परिवार की अन्तिम सेल्फी का वीडियो आया सामने”

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर सर्च किया। एनडीटीवी की वेबसाइट 13 जून को छपी रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के बांसवाड़ा की रहने वाली डॉ. कोनी ने पिछले माह नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। वह अपने पति प्रतीक जोशी और तीन बच्चों प्रद्युत, नकुल व मिराया के साथ लंदन में बसने जा रहे थे। प्रतीक लंदन में डॉक्टर थे। फ्लाइट के उड़ान भरने से पहले उन्होंने सेल्फी ली थी, जो उनकी आखिरी सेल्फी बन गई।

13 जून को जी न्यूज की वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट में लिखा है कि डॉ. कोमी व्यास पति प्रतीक के साथ प्लेन में थीं। उनके साथ उनके बच्चे भी थे। प्लेन उड़ने से पहले ली गई उनकी फोटो आखिरी तस्वीर बन गई।

वायरल वीडियो क्लिप के कीफ्रेम को एआई इमेज डिटेक्शन टूल वाजइटएआई और इजइटएआई से चेक किया। इसमें इसके एआई जेनरेटेड होने की संभावना जताई गई।

इस बारे में एआई एक्सपर्ट अंश मेहरा का कहना है कि एआई टूल की मदद से इमेज को वीडियो क्लिप में बदला जा सकता है। यह वीडियो क्लिप भी ऐसे ही इमेज से तैयार की गई है।

वायरल वीडियो क्लिप को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर के करीब 5 हजार फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: अहमदाबाद प्लेन हादसे से पहले डॉक्टर परिवार ने तस्वीर ली थी। इसे एआई टूल की मदद से वीडियो क्लिप में बदलकर वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : डॉक्टर परिवार का आखिरी वीडियो
  • Claimed By : Thread User- jodhanaabbtaknews_official
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later