X
X

Fact Check: भरूच की कंपनी में लगी आग के वीडियो को अहमदाबाद प्लेन क्रैश का बताकर किया जा रहा वायरल

अहमदाबाद विमान हादसे से जोड़कर शेयर किया जा रहा वीडियो अप्रैल में भरूच की एक कंपनी में लगी आग का है। इसका अहमदाबाद प्लेन क्रैश से कोई संबंध नहीं है।

Ahmedabad Plane Crash, Ahmedabad Plane Crash Video, Bharuch Fire Video, Bharuch Plane Crash, Bharuch Viral Video

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अहमदाबाद में 12 जून को एअर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया था। प्लेन एक मेडिकल कॉलेज की हॉस्टल पर गिरा था। इस हादसे में विमान पर सवार 200 से लोगों की जान चली गई है। हादसे से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग को देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर कर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो अहमदाबाद में हुए विमान हादसे का है।

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला है कि अहमदाबाद में विमान दुर्घटना हुई थी। उस विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स समेत 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई थी। हालांकि, पोस्ट में शेयर किया गया वीडियो भरूच की एक कंपनी में अप्रैल में लगी आग का है। इसका अहमदाबाद हादसे से कोई संबंध नहीं है।

वायरल पोस्ट

इंस्टाग्राम यूजर mr_anil_rajput_8 ने 12 जून को वीडियो शेयर​ (आर्काइव लिंक) किया है। इस पर लिखा है,

“अहमदाबाद प्लेन हादसे में मारे गए 242 लोग तथा यह जिस हॉस्टल पर गिरा उसमें मारे गए 20 डॉक्टर Ahmedabad se London jaane wali plane Hui crash 200 se upar log Mar Gaye“

पड़ताल

हमने वायरल वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। फेसबुक पेज ABC News 24 x 7 पर इस वीडियो को अपलोड किया गया है। इसमें इसे गुजरात के भरूच की कंपनी में लगी आग का बताया गया है।

इंस्टाग्राम हैंडल ourgujaratnews ने इस वीडियो को 14 अप्रैल को पोस्ट​ किया है। इस पर लिखा है, “अंकलेश्वर, पनोली में जल एक्वा और बीआर एग्रो नामक कंपनी में भीषण आग लग गई। आग ने भयंकर रूप ले लिया और पूरा प्लांट आग की चपेट में आ गया।”

Bharuch Fire Video Falsely Linked to Ahmedabad Plane Crash

एएनआई की वेबसाइट पर 14 अप्रैल को छपी रिपोर्ट के अनुसार, भरूच की एक केमिकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में भीषण आग लग गई। इसमें घटना की तस्वीर भी अपलोड की गई है।

Bharuch Fire Video Falsely Linked to Ahmedabad Plane Crash

14 अप्रैल को एबीपी न्यूज के यूट्यूब चैनल पर भी इस घटना की खबर को देखा जा सकता है।

13 जून को एअर इंडिया के एक्स हैंडल पर की गई पोस्ट के अनुसार, 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली AI171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 12 साल पुराना बोइंग 787-8 विमान 230 यात्रियों और 12 चालक दल के सदस्यों को लेकर अहमदाबाद से रवाना हुआ था। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत की पुष्टि हो गई है। एकमात्र जीवित व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली नागरिक और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। जीवित व्यक्ति भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है।

इस बारे में गुजराती जागरण के एसोसिएट एडिटर जीवन कपूरिया का कहना है कि यह वीडियो अहमदाबाद विमान हादसे का नहीं बल्कि पुराना है। यह भरूच में एक कंपनी में लगी आग का है।

पुराना वीडियो शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर के 630 फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: अहमदाबाद विमान हादसे से जोड़कर शेयर किया जा रहा वीडियो अप्रैल में भरूच की एक कंपनी में लगी आग का है। इसका अहमदाबाद प्लेन क्रैश से कोई संबंध नहीं है।

  • Claim Review : यह वीडियो अहमदाबाद में हुए विमान हादसे का है।
  • Claimed By : Insta User- mr_anil_rajput_8
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later