X
X

Fact Check: सैफ अली खान से अस्पताल में मिलते सलमान खान की वायरल तस्वीरें AI निर्मित हैं

सैफ अली खान को अस्पताल में मिलने के दावे से वायरल सलमान खान की तस्वीरें असली नहीं हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि ये तस्वीरें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाई गई हैं। जिन्हें अब गलत दावों के साथ वायरल किया जा रहा है।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Jan 21, 2025 at 01:39 PM
  • Updated: Jan 21, 2025 at 05:58 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। पिछले दिनों सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद उन्हें इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब कुछ लोग इससे जोड़ते हुए एक कोलाज को वायरल कर रहे हैं, जिसमें सैफ अली खान के साथ करीना कपूर और सलमान खान भी नजर आ रहे हैं। यूजर्स इन तस्वीरों को असली समझकर शेयर कर दावा कर रहे हैं कि सलमान खान सैफ से मिलने अस्पताल पहुंचे हैं।

सोशल मीडिया पर शाहरुख खान, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीरें भी समान दावे के साथ वायरल की जा रही हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। वायरल तस्वीरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनाया गया है, जिन्हे अब असली समझकर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक पेज खबर पंजाब (आर्काइव लिंक) ने वायरल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ” सैफ अली खान की अस्पताल से तस्वीरें आई सामने सलमान खान भी पहुंचे अस्पताल।#BollywoodActor #SaifAliKhan #PicturesViral #HospitalSurface #KareenaKapoorKhan #salmankhan”

Mufeed Khan नाम के फेसबुक यूजर ने शाहरुख खान की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “सैफ अली खान से मिलने अस्पताल पहुंचे #suhanakhan Suhanakhan के साथ”

खबर पंजाब पेज ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तस्वीरें शेयर करते हुए दावा किया है,”विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सैफ अली खान को अस्पताल मिलने पहुंचे हैं।”

पड़ताल

सलमान खान के अस्पताल जाने के दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने संबंधित कीवर्ड के साथ गूगल पर सर्च किया। हमें वायरल दावे से संबंधित कोई विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने तस्वीरों को ध्यान से देखा। हमें करीना कपूर की एक फोटो में उँगलियों की बनावट सही नहीं दिखी, वहीं सलमान खान की एक तस्वीर में उनके एक हाथ पर सिर्फ चार ही ऊँगली नजर आई। जिससे साफ़ है कि वायरल तस्वीर असली नहीं है। इन्हें एआई के द्वारा बनाया गया है।

तस्वीर में हमें ‘Grok’ नाम का लोगो नजर आया। हमने गूगल पर सर्च किया। सर्च करने पर हमें पता चला कि ग्रोक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट है, जिसे xAI द्वारा विकसित किया गया है।

हमने फोटो को एआई की मदद से बने मल्टीमीडिया की जांच करने वाले टूल्स की मदद से सर्च किया। हमने तस्वीरों को हाइव मॉडरेशन टूल पर अपलोड किया। टूल ने पहली फोटो को 67%, दूसरी फोटो का 54%, तीसरी फ़ोटो का 99% और चौथी फ़ोटो का 90% फीसदी तक एआई द्वारा बनाये जाने की संभावना जताई है।

हमने एक अन्य टूल, एआई साइट इंजन के जरिए भी कोलाज को सर्च किया। इस टूल ने कोलाज को 90 फीसदी एआई जेनरेटेड बताया है।

शाहरुख़ खान

हमने साइट इंजन के जरिए शाहरुख खान की फोटो सर्च की। टूल ने  फोटो को 87 प्रतिशत एआई-जेनरेटेड बताया है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

हमने तस्वीरों को hivemoderation.com टूल के माध्यम से सर्च किया। टूल ने पहली तस्वीर को 99 प्रतिशत, दूसरी तस्वीर को 99 प्रतिशत और तीसरी तस्वीर को 97 प्रतिशत एआई से बनी हुई बताया है।

हमने वायरल पोस्ट को एआई एक्सपर्ट अज़हर माचवे को भेजा। उन्होंने तस्वीरों के एआई द्वारा बनाये जाने की पुष्टि करते हुए बताया, “ये तस्वीरें वास्तविक नहीं हैं और इसमें एआई की मदद से बनाई गई तस्वीरों की असमानता को साफ़ देखा जा सकता है।”

अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले पेज की सोशल स्कैनिंग की। पता चला कि इस पेज को एक हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: सैफ अली खान को अस्पताल में मिलने के दावे से वायरल सलमान खान की तस्वीरें असली नहीं हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि ये तस्वीरें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाई गई हैं। जिन्हें अब गलत दावों के साथ वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : सैफ अली खान को मिलने अस्पताल पहुंचे सलमान खान।
  • Claimed By : फेसबुक पेज - खबर पंजाब
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later