X
X

Fact Check: फेक है पाकिस्तान के झंडे पर ऑटोग्राफ देते विराट कोहली की वायरल तस्वीर

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि ऑटोग्राफ देते विराट कोहली की वायरल तस्वीर एआई टूल की मदद से बनाई गई है। असली फोटो में विराट कोहली फैन को आरसीबी की जर्सी पर  ऑटोग्राफ दे रहे हैं। लोग तस्वीर को असली समझकर गलत दावे से शेयर कर रहे हैं।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Oct 17, 2025 at 04:06 PM
  • Updated: Oct 17, 2025 at 04:09 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। विराट कोहली भी वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर कोहली की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें उन्हें एक फैन को पाकिस्तान की जर्सी पर ऑटोग्राफ देते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली पाकिस्तान के झंडे पर ऑटोग्राफ दे रहे हैं। फोटो को असली समझकर शेयर किया जा रहा है।

विश्वास न्यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि वायरल दावा गलत है। असल में वायरल तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है। असली फोटो में विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी ) की जर्सी पर ऑटोग्राफ दिया था। उसी फोटो को अब गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘Manoj Kumar’ ने 16 अक्टूबर वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “विराट कोहली पाकिस्तान के झंडा पर आटोग्राफ दिया #indiavaustrelia #fblifestyle #TeamIndia”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले गूगल रिवर्स इमेज का इस्तेमाल किया। हमें तस्वीर से जुड़ी खबर cricketcountry.com की वेबसाइट पर मिली। 17 अक्टूबर 2025 को प्रकशित खबर में बताया गया,”पर्थ में एक पाकिस्तानी प्रशंसक को विराट कोहली और रोहित शर्मा ने ऑटोग्राफ दिए। कोहली ने आरसीबी और टीम इंडिया की जर्सी पर हस्ताक्षर किए और रोहित शर्मा ने भी ऑटोग्राफ दिए।”

हमें तस्वीर से जुड़ी खबर दैनिक जागरण की वेबसाइट पर भी मिली।  17 अक्टूबर 2025 को प्रकाशित खबर में बताया गया,”विराट कोहली वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं। उन्होंने वहां अभ्यास भी शुरू कर दिया। हमेशा की तरह ही उनके फैंस वहां मौजूद हैं। कोहली ने फैंस को ऑटोग्राफ दिए।”

हमें वीडियो RevSportz Global के वेरिफाइड एक्स हैंडल पर भी मिला। 16 अक्टूबर 2025 को शेयर वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विराट कोहली आरसीबी की जर्सी पर साइन कर रहे हैं।

https://twitter.com/RevSportzGlobal/status/1978737920648302670

हमने फोटो को लेकर दैनिक जागरण के स्पोर्ट्स एडिटर अभिषेक त्रिपाठी से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि यह फर्जी है। विराट कोहली ने जर्सी पर ऑटोग्राफ दिया था।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने एआई डिटेक्शन टूल की मदद से फोटो को सर्च किया। सबसे पहले हमने हाइव मॉडरेशन टूल का इस्तेमाल किया और फोटो को सर्च किया। इस टूल ने 99.7 फीसदी तक तस्वीर के एआई की मदद से बने होने की संभावना जताई।

हमने तस्वीर को एक अन्य टूल साइट इंजन की मदद से भी सर्च किया। इस टूल ने 99 फीसदी तक तस्वीर के एआई की मदद से बने होने की संभावना जताई।

अंत में हमने फोटो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 5 लाख 54 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि ऑटोग्राफ देते विराट कोहली की वायरल तस्वीर एआई टूल की मदद से बनाई गई है। असली फोटो में विराट कोहली फैन को आरसीबी की जर्सी पर  ऑटोग्राफ दे रहे हैं। लोग तस्वीर को असली समझकर गलत दावे से शेयर कर रहे हैं।

  • Claim Review : विराट कोहली पाकिस्तान के झंडा पर आटोग्राफ दिया
  • Claimed By : फेसबुक यूजर -Manoj Kumar
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later