X
X

Fact Check: AI की मदद से बनाया गया है फ्लाइट से पैसेंजर गिरने का वायरल वीडियो

विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। विमान से शख्‍स के गिरने का वीडियो एआई निर्मित साबित हुआ।

  • By: Ashish Maharishi
  • Published: Jan 12, 2026 at 03:54 PM
  • Updated: Jan 12, 2026 at 05:24 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के विभिन्‍न प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि हवाई जहाज से उतरते समय अचानक एयरस्‍टेयर्स पीछे हो जाता है। जिसके कारण पैसेंजर प्‍लेन से सीधे जमीन पर गिर जाता है। इस वीडियो को सच समझकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल वीडियो की जांच की। यह फर्जी साबित हुआ। इस वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की मदद से बनाया गया है। इसमें कोई सच्‍चाई नहीं है।

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक यूजर आनंद तोमर ने 8 जनवरी 2026 को 10 सेकंड की एक वीडियो क्लिप को पोस्‍ट करते हुए लिखा कि जिंदगी में भी ऐसा ही होता है। सपोर्ट हटा और हम गिर गए।

https://twitter.com/ayeshakhan7003/status/2009238659099459652

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को य‍हां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। इसे सच समझकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच के लिए सबसे पहले कीवर्ड सर्च के जरिए ऐसी खबर सर्च करना शुरू किया, जिससे यह पता चल सके कि वायरल वीडियो वाली घटना हुई भी है या नहीं। अलग-अलग कीवर्ड से गूगल ओपन सर्च करने पर हमें वायरल वीडियो से जुड़ी कोई खबर नहीं मिली। हालांकि, 2024 का एक वीडियो जरूर मिला, जो कि वायरल वीडियो से अलग था।

Republic World के यूट्यूब चैनल पर हमें 16 मई 2024 को अपलोड एक वीडियो मिला। इसमें बताया गया कि इंडोनेशिया के जकार्ता एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्‍टाफ ने गलती से सीढ़ी हटा दी थी। जिसके कारण एयरलाइन का एक कर्मचारी गिर गया था।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने वायरल वीडियो के कई ग्रैब निकाले। फिर इन्‍हें गूगल लेंस टूल के जरिए सर्च किया । सर्च के दौरान यही वीडियो हमें एक अमेरिकन यूट्यूब चैनल पर मिला। 4 जनवरी 2026 को इसे अपलोड किया गया था। चैनल की स्‍कैनिंग करने पर हमें ऐसे कई वीडियो मिले, जो कि काल्पनिक और फर्जी थे।

https://www.youtube.com/shorts/CN34sB5HSvE

विश्‍वास न्‍यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए वायरल वीडियो को एआई कंटेंट चेक करने वाले टूल की मदद से जांचा। हाइव मॉडरेशन टूल की मदद से जांचने पर वीडियो के 99% एआई से क्रिएटेड होने की संभावना की पुष्टि हुई ।

इसी तरह दूसरे एआई टूल साइट इंजन ने भी वायरल वीडियो के एआई से बने होने की 76 फीसदी संभावना जताई। इस पर चेक करने के लिए हमने वायरल वीडियो के ग्रैब्‍स का इस्‍तेमाल किया।

विश्‍वास न्‍यूज ने जांच के दौरान एआई एक्‍सपर्ट एस के साहिद से संपर्क किया। उनके साथ वायरल क्लिप को शेयर किया। उन्‍होंने चेक करके बताया कि वायरल वीडियो फर्जी है। इसे एआई टूल की मदद से तैयार किया गया है।

पड़ताल के अंतिम चरण में हमने फर्जी पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की । आनंद तोमर नाम का यह यूजर दिल्‍ली में रहता है। इसे करीब पांच हजार लोग फेसबुक पर फॉलो करते हैं।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। विमान से शख्‍स के गिरने का वीडियो एआई निर्मित साबित हुआ।

  • Claim Review : सीढ़ी हटने फ्लाइट से पैसेंजर गिर गया।
  • Claimed By : FB User Anand Tomar
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later