बायो: आशीष महर्षि जागरण न्यू मीडिया की फैक्ट चेकिंग विंग विश्वास न्यूज के फैक्ट चेकर हैं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 20 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले आशीष ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत मुंबई से की थी। मुंबई में टीवी 18 के साथ दो वर्ष बिताने के बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से प्रकाशित दैनिक भास्कर ज्वाइन किया। इसके बाद उन्होंने भास्कर डॉट कॉम, लल्लन टॉप में भी काम किया। वे फैक्ट चेकर ट्रेनर हैं। विश्वास न्यूज के मीडिया साक्षरता अभियान ‘सच के साथी’ में ट्रेनर की भूमिका निभाते हुए देश के अलग अलग शहरों में प्रशिक्षण भी दिया है। सोशल मीडिया और पॉलिटिकल फैक्ट चेकिंग में उनकी विशेषज्ञता हैं। आशीष राजनीतिक फैक्ट चेकिंग के अलावा सामाजिक इश्यू से जुड़ी फर्जी खबरों की भी पड़ताल करते हैं। इसके अलावा वे सोशल मीडिया संभालते हैं।
योग्यता: आशीष ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट किया है। ग्रेजुएशन जयपुर स्थित राजस्थान यूनिवर्सिटी से किया है।
सर्टिफिकेशन: • साउथ कोरिया में आयोजित ग्लोबल फैक्ट 10 समिट में विश्वास न्यूज की ओर से भाग लिया। • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर डिजिटल रेडीनेस एंड एडवांसमेंट ट्रेनर (ADiRA) ट्रेनिंग वर्कशॉप •हाउ ए डॉक्टरेट इन AI & मशीन लर्निंग कैन ड्राइव बिजनेस इम्पैक्ट : ग्रेट लर्निंग एकेडमी • इवोल्यूशन फ्रॉम कोर पाइथन टू जेनेरेटिव AI : ग्रेट लर्निंग एकेडमी • एएफपी द्वारा चुनाव के दौरान दुष्प्रचार से निपटना कोर्स • राजस्थान में जीएनआई और डेटा लीड की तरफ से आयोजित पोल चेक ट्रेनिंग में सहभागिता। • ग्रेट लर्निंग एकेडमी द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ कंप्लीशन -डीपफेक बेसिक्स • ग्रेट लर्निंग एकेडमी द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ कंप्लीशन – लीडरशिप एंड मैनेजमेंट • एएफपी द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ कंप्लीशन -वेरिफाइंग क्लाइमेट क्लेम्स • जीएनआई की ओर से आयोजित क्लाइमेट चेंज वेरिफिकेशन ट्रेनिंग में भाग लिया। • गूगल सर्टिफाइड ट्रेनर द्वारा आयोजित पंच दिवसीय वर्कशॉप और प्वाइंटर यूनिर्सिटी के ई-लर्निंग शॉर्ट-टर्म कोर्स हैंड्स ऑन फैक्ट चेकिंग • रॉयटर्स ट्रेनिंग इंट्रोडक्शन टू डिजिटल जर्नलिज्म • क्राउडटैंगल फॉर इंस्टाग्राम: हाऊ टू यूज सीटी टू मेक योर आईजी पॉप और फर्स्ट ड्राफ्ट ट्रेनिंग- वैक्सीन इनसाइट फ्लेक्सिबल लर्निंग कोर्स • ट्रैकिंग डिजिटल डिसेप्शन: ओसिंट टूल्स एंड टेक्नीक : प्वाइंटर •हेल्थ डिस्क्लेमर्स एंड स्ट्रीमिंग सर्विसेज : मीडियानामा • IFCN, GNI, Meta, क्राउडटैंगल और आईसीएफजे की ओर से आयोजित कई वर्कशॉप में भी भाग लिया।
संशोधन:
1: 29 जुलाई, 2018:
विश्वास न्यूज ने यह नोटिस किया कि 29 जुलाई रात 8:30 पर विश्वास न्यूज के फेसबुक पेज पर एक स्ट्राइक मिली है। ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि विश्वास टीम के एक सदस्य (एंप्लॉयी आईडी- PN0043) ने गलती से हमारी अपनी ही खबर को फेसबुक डैशबोर्ड में रेट कर दिया था। उन्होंने विश्वास न्यूज के फैक्ट चेक रिफ्रेंस आर्टिकल को ही इस रेटिंग से संबंधित कैटिगरी में सबमिट कर दिया। यही वजह रही कि विश्वास न्यूज के फेसबुक पेज पर एक स्ट्राइक मिला। बाद में उन्होंने इस रेटिंग में जरूरी संशोधन किए।
यहां उस स्टोरी का लिंक दिया गया जिसे गलती से ‘फाल्स’ रेटिंग दे दी गई थी- https://www.vishvasnews.com/health/fact-check-post-claiming-caripill-cures-dengue-in-48-hours-is-misleading-2/
3: 7 मई
विश्वास न्यूज के एक अन्य सदस्य (एम्पलॉय आईडी PN0058) ने वायरल हो रहे एक वीडियो पर स्टोरी की. जिसमें दावा किया गया था कि ये ऋषि कपूर का आखिरी वीडियो है. वीडियो में अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवा के गाने को कपूर सुन रहे थे और उसकी तारीफ कर रहे थे. जब सबसे पहले ये स्टोरी की गई तो टीम के पहले सदस्य (एम्पलॉय आईडी PN0043) ने फेसबुक डैशबोर्ड पर इसे 'वीडियो ओनली' (सिर्फ वीडियो) के साथ रेट किया. बाद में इस रेटिंग को 'वीडियो विद टैक्स्ट टुगेदर' (वीडियो और साथ में लिखा टैक्स्ट) के ऑप्शन के साथ बदला गया. https://www.vishvasnews.com/urdu/viral/fact-check-no-this-not-the-last-video-of-rishi-kapoor-viral-claim-is-fake/
**HINDI CATEGORIES में दर्शाई गई लेखों की संख्या टैग में दोहराव की वजह से वास्तविक संख्या से अलग है। सही संख्या देखने के लिए LANGUAGE WISE ARTICLES सूची को देखें।
This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy