Fact Check : 15 अक्टूबर तक बंद नहीं रहेंगे होटल/रेस्टोरेंट, पर्यटन मंत्रालय का फर्जी आदेश वायरल
विश्वास न्यूज की पड़ताल में पर्यटन मंत्रालय के नाम पर वायरल आदेश फर्जी है। मंत्रालय की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है, जिसमें 15 अक्टूबर तक होटल/रेस्टोरेंट को बंद रखने की बात कही गई हो।
- By Vishvas News
- Updated: April 9, 2020

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर पर्यटन मंत्रालय का एक फर्जी पत्र वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि दुनियाभर में कोरोना वायरस के प्रकोप के फैलने के कारण 15 अक्टूबर तक देश के सभी होटल, रेस्टोरेंट और रिजॉर्ट बंद रहेंगे।
विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह पत्र फर्जी निकला। पर्यटन मंत्रालय की ओर से ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया है।
क्या हो रहा है वायरल
सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर पर्यटन मंत्रालय का एक फर्जी आदेश वायरल हो रहा है। इसमें लिखा कि दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के कारण देश के सभी होटल्स, रेस्टोरेंट और रिजॉर्ट 15 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। आदेश में आगे कहा गया कि यदि कोई आदेश की पालना नहीं करते हुए पाया गया तो उसके ऊपर केस दर्ज किया जाएगा।
पड़ताल
चूंकि, मामला पर्यटन मंत्रालय से जुड़ा हुआ था तो हमने मंत्रालय के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगालना शुरू किया। हमें 8 अप्रैल को मिनिस्ट्री की ओर से किया एक ट्वीट मिला। इसमें बताया गया कि मंत्रालय ने ऐसा कोई भी आदेश जारी नहीं किया। वायरल आदेश फर्जी है।
पड़ताल के अगले चरण में हमने पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल से सीधे संपर्क किया। उन्होंने विश्वास न्यूज को बताया, ”15 अक्टूबर तक होटल और रेस्टोरेंट को बंद करने का ऐसा कोई फैसला नहीं है। जो वायरल हो रहा है, वह फेक है।”
डिस्क्लेमर: इस स्टोरी से कुछ गैर जरूरी तथ्य हटाते हुए इसे अपडेट किया गया है। स्टोरी को अपडेट किए जाने की प्रक्रिया SoP के मुताबिक है और इससे निष्कर्ष या नतीजों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में पर्यटन मंत्रालय के नाम पर वायरल आदेश फर्जी है। मंत्रालय की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है, जिसमें 15 अक्टूबर तक होटल/रेस्टोरेंट को बंद रखने की बात कही गई हो।

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
-
वॅाट्सऐप नंबर 9205270923
-
टेलीग्राम नंबर 9205270923
-