X
X

कंगना रनौत के नाम पर वायरल फर्जी बयान से लेकर अभद्र व्यवहार के दावे तक शेयर की गई ये फेक पोस्ट

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Jun 27, 2025 at 03:18 PM
  • Updated: Jun 27, 2025 at 04:48 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। वो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। यही कारण है कि वो विवादों में भी घिरी रहती हैं और मिसइन्फॉर्मेशन का शिकार हो जाती है। कभी सोशल मीडिया पर उनके नाम से फेक बयान वायरल होता है। तो कभी पाकिस्तान के कार्यक्रम के वीडियो को उनके साथ हुए अभद्र व्यवहार के दावे के साथ वायरल किया जाता है। आज हम आपको कंगना रनौत के नाम पर वायरल हुए ऐसे ही कुछ फर्जी और भ्रामक दावों के बारे में बताने जा रहे हैं।

पहला पोस्ट 

सोशल मीडिया पर अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत के नाम से एक कथित बयान तेजी से वायरल हुआ। पोस्ट में न्यूज 24 के टेम्पलेट का इस्तेमाल करते हुए दावा किया गया  कि कंगना रनौत ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बयान दिया है। उन्होंने बीजेपी पर लोगों को धर्म के  आधार पर बांटने और एक-दूसरे को लड़ाने के आरोप लगाए हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। कंगना की ओर से इस तरह का कोई बयान नहीं दिया गया है। फर्जी और मनगढ़ंत बयान को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। कंगना की टीम ने भी दावे का खंडन किया है, तो वहीं न्यूज24 ने भी पोस्ट जारी कर वायरल दावे को फेक बताया है।

पूरी रिपोर्ट को यहां पर पढ़ा जा सकता है।

दूसरा पोस्ट

सोशल मीडिया पर एक महिला को आपत्तिजनक इशारा करते हुए कुछ लोगों का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोगों को मंच पर मौजूद महिला को हाथों से अभद्र इशारे करते हुए देखा जा सकता है। दावा किया गया कि यह बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हैं, जिन्हें एक कार्यक्रम में दर्शकों की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। वीडियो में नजर आ रही महिला कंगना रनौत नहीं हैं और यह भारत का नहीं, बल्कि पाकिस्तान में हुए एक कार्यक्रम का है।

पूरी रिपोर्ट को यहां पर पढ़ा जा सकता है।

तीसरी पोस्ट 

इसी तरह से सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के भाषण का एक वीडियो तेजी से शेयर किया गया। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया गया  कि उन्होंने चुनाव में हार मान ली। कंगना रनौत ने रैली में कहा है कि वो चुनाव में नहीं जीतेगी। जनता उन्हें वोट नहीं देगी, लोग रैलियों में बस उन्हें देखने के लिए आ रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। दरअसल कंगना रनौत का वायरल वीडियो एडिटेड है। असल में उन्होंने कहा था कि कांग्रेस नेता का उनके लिए यह कहना है कि लोग उन्हें देखने आते हैं। जनता उन्हें वोट नहीं देगी।

पूरी रिपोर्ट को यहां पर पढ़ा जा सकता है।

चौथी पोस्ट

शख्स के साथ बैठी कंगना रनौत की एक तस्वीर को कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर शेयर किया। फोटो को शेयर करते हुए यूजर्स ने दावा किया कि उनके साथ खड़ा नजर आ रहा शख्स अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। दुष्प्रचार की मंशा से फिल्म पत्रकार मार्क मैनुअल की तस्वीर को गलत दावे के साथ अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के नाम पर वायरल किया जा रहा है। 

पूरी रिपोर्ट को यहां पर पढ़ा जा सकता है।

पांचवीं पोस्ट

कंगना रनौत  की फिल्म इमरजेंसी को लेकर भी कई गलत पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। दरअसल,  एक वीडियो को शेयर कर दावा किया गया कि यह कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी के ट्रेलर में पीएम मोदी का जिक्र किया गया है। वीडियो में इंदिरा गांधी का किरदार निभाने वाली महिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में बात करती हुई नजर आ रही हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। यह वीडियो साल 2019 में आई फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ का है, जिसकी एक क्लिप को कंगना रनौत  की फिल्म इमरजेंसी के दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

पूरी रिपोर्ट को यहां पर पढ़ा जा सकता है।

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later