X
X

Fact Check: ऐश्वर्या राय की बेबी बंप की तस्वीरें एडिटेड, फर्जी पोस्ट हुई वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बेबी बंप के साथ नजर आ रही ऐश्वर्या राय बच्चन की वायरल तस्वीरें एडिटेड हैं और करीब दो साल पुरानी है। असली तस्वीरें साल 2022 की है, जब वो अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर नजर आई थी।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Dec 11, 2024 at 03:22 PM
  • Updated: Dec 11, 2024 at 04:09 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अभिषेक बच्चन हाल ही में रितेश देशमुख के शो ‘केस तो बनता है’ में नजर आए थे। रितेश ने जब अभिषेक से दूसरे बच्चे को लेकर सवाल किया, तो वो शरमाते हुए नजर आए। इसी से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय बच्चन की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में ऐश्वर्या राय को बेबी बंप के साथ देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को ऐश्वर्या राय के दूसरी बार मां बनने के दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में ऐश्वर्या राय की दो साल पुरानी तस्वीरों को एडिट कर शेयर किया जा रहा है। असली तस्वीरें साल 2022 की है, जब वो अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर नजर आई थी।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर एक्शन इंडिया ने वायरल तस्वीरों को शेयर करते हुए अंग्रेजी में कैप्शन में लिखा है, गुड न्यूज  “दूसरी बार मां बनने वाली हैं ऐश्वर्या राय। एयरपोर्ट पर बेटी आराध्या के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुईं आई नजर।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। 

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने फोटो को गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। हमें असली तस्वीरें बॉलीवुड लाइफ की वेबसाइट की एक रिपोर्ट में मिली। रिपोर्ट को 31 अक्टूबर 2022 को प्रकाशित किया गया था। असली तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय बच्चन का बेबी बंप नहीं है। रिपोर्ट में हेयरस्टाइल को लेकर ट्रोल होती आराध्या बच्चन के बारे में बताया गया है। 

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने  गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ा वीडियो बॉलीवुड सेलिब्रिटी से जुड़ी जानकारी देने वाले इंस्टाग्राम अकाउंट वायरल भयानी पर मिला। वीडियो को 31 अक्टूबर 2022 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, ऐश्वर्या राय बच्चन अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर नजर आई। 

अधिक जानकारी के लिए हमने मुंबई में एंटरटेनमेंट के सीनियर जर्नलिस्ट पराग छापेकर से बातचीत की। उन्होंने हमें बताया कि वायरल तस्वीरें एडिटेड हैं। 

अंत में हमने फोटो को गलत दावों के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर इसी तरह की फर्जी पोस्ट को शेयर करता है। यूजर को करीब दो लाख लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बेबी बंप के साथ नजर आ रही ऐश्वर्या राय बच्चन की वायरल तस्वीरें एडिटेड हैं और करीब दो साल पुरानी है। असली तस्वीरें साल 2022 की है, जब वो अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर नजर आई थी।

  • Claim Review : बेबी बंप के साथ नजर आई ऐश्वर्या राय।
  • Claimed By : FB User Action India
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later