X
X

Fact Check: सलमान खान के निधन का दावा फेक, संजय कपूर की शोक सभा का वीडियो गलत दावे से वायरल

सलमान खान के निधन की पोस्ट झूठी और फेक हैं। वो लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है, जब सलमान खान के निधन को लेकर फेक खबर वायरल हुई हो।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर शोक सभा में शामिल होते हुए बॉलीवुड स्टार करिश्मा कपूर, करीना और सैफ अली खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सलमान खान का निधन हो गया है और लोग उनके शोक सभा में शामिल होने के लिए आए हुए हैं। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। सलमान खान के निधन की पोस्ट झूठी और फेक हैं। वो लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है, जब सलमान खान के निधन को लेकर फेक खबर वायरल हुई हो। पहले भी इस तरह की पोस्ट वायरल हो चुकी है। करिश्मा कपूर, करीना और सैफ अली खान का वीडियो संजय कपूर के शोक सभा में शामिल होने का है।

क्या हो रहा है वायरल ?

इंस्टाग्राम यूजर event_mahwa ने 17 जुलाई 2025 को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “सलमान खान की मौत हो गई है।” वीडियो पर लिखा हुआ है, “सलमान खान की आज मौत हो गई …..सलमान खान, आपकी याद आती है।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी एक पोस्ट instant bollywood नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला। वीडियो को 22 जून 2025 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वीडियो करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की शोक सभा का है।

पड़ताल के दौरान हमें वीडियो से जुड़ी एक रिपोर्ट टाइम्स नाउ न्यूज की आधिकारिक वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 22 जून 2025 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, 12 जून को यूके में करिश्मा कपूर के पूर्व पति का निधन हो गया था। करिश्मा, करीना और सैफ अली खान उन्हीं की शोक सभा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने सलमान खान के सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगालना शुरू किया। हमें दावे से जुड़ी कोई पोस्ट वहां पर नहीं मिली। इतना ही नहीं, सलमान खान लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक्टिव हैं और अपनी फिल्मों से जुड़ी अपडेट शेयर कर रहे हैं। 

गूगल सर्च करने पर भी हमने दावे से जुड़ी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली।

अधिक जानकारी के लिए हमने मुंबई में बॉलीवुड को कवर करने वालीं दैनिक जागरण की वरिष्‍ठ पत्रकार स्मिता श्रीवास्तव से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत और बेबुनियाद है। सलमान खान बिल्कुल सही-सलामत हैं और ये खबर गलत है।

सोशल मीडिया पर सलमान खान सहित बड़ी हस्तियों को लेकर पहले भी इस तरह के दावे वायरल होते रहते हैं। विश्वास न्यूज ने उनकी पड़ताल कर सच्चाई सामने रखी थी। पूरी रिपोर्ट को यहां पर पढ़ा जा सकता है। 

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर इसी तरह की फर्जी पोस्ट को शेयर करता है। यूजर को दो लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सलमान खान के निधन की पोस्ट झूठी और फेक हैं। वो लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है, जब सलमान खान के निधन को लेकर फेक खबर वायरल हुई हो। पहले भी इस तरह की पोस्ट वायरल हो चुकी है। करिश्मा कपूर, करीना और सैफ अली खान का वीडियो संजय कपूर के शोक सभा में शामिल होने का है।

  • Claim Review : सलमान खान का हुआ निधन।
  • Claimed By : Inst user event_mahwa
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later