X
X

Fact Check: किशोर कुमार की पोती नहीं हैं वीडियो में दिख रही गायिका, भ्रामक दावा एक बार फिर हुआ वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि किशोर कुमार की पोती के नाम से वायरल वीडियो में गाना गा रही लड़की असल में अनन्या सबनीस हैंऔर वह किशोर कुमार की पोती नहीं हैं।  

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक लड़की को प्रसिद्ध बॉलीवुड गीत ‘दीवाना हुआ बादल’ गाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर कर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि गाना गाने वाली लड़की किशोर कुमार की पोती और अमित कुमार की बेटी मुकिता गांगुली है।

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि वायरल वीडियो में गाना गा रही लड़की किशोर कुमार की पोती नहीं है, बल्कि मुंबई की रहने वाली सिंगर अनन्या सबनीस है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर ‘Subrata Bablu Bhattacharjee’ ने 4 जुलाई 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए डिस्क्रिप्शन में लिखा, “किशोर कुमार की पोती मुक्तिका गांगुली। किशोर कुमार जी को उनके 96वें जन्मदिन पर श्रद्धांजलि।”

इस पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

वायरल वीडियो एक बार पहले भी गलत दावे के साथ वायरल हो चुका है। उस समय भी विश्वास न्यूज़ ने इस वीडियो को जांचा था। उस समय पड़ताल के दौरान  संबंधित कीवर्ड से गूगल पर सर्च करने पर हमें यह वीडियो अनन्या सबनीस नाम के यूट्यूब चैनल पर 18 सितंबर 2020 को अपलोड मिला था। यहां वीडियो में दिख रही गायिका का नाम अनन्या सबनीस बताया गया था।

बीजेपी प्रवक्ता डॉ राजेंद्र कुमार पराशर ने भी इस वीडियो को अपने फेसबुक पेज पर 13 सितंबर 2020 को शेयर करते हुए गायिका का नाम अनन्या सबनीस बताया था।

 अनन्या सबनीस के सोशल मीडिया हैंडल पर बायो में लिखा हुआ है कि वो मुंबई कांदिवली की रहने वाली पेशेवर गायिका हैं।

 किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार की बेटियों के बारे में सर्च करने पर पता चला कि अमित कुमार की वृंदा और मुक्तिका नाम की दो बेटियां हैं। ये दोनों सिंगर हैं और वृंदा गांगुली टैरो कार्ड रीडर भी हैं।

नीचे दिए कोलाज में आप देख सकते हैं कि वायरल वीडियो अमित कुमार की बेटी मुक्तिका गांगुली की नहीं है।

अधिक जानकारी के लिए हमने अनन्या सबनीस के साथ मेल के जरिए संपर्क किया था। उन्होंने विश्वास न्यूज़ को बताया था, ”यह वीडियो काफी समय से वायरल हो रहा है। मैं मुंबई की गायिका हूं और स्टेज शो में परफॉर्म करती हूं।” उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि उनका किशोर कुमार से कोई संबंध नहीं है। वायरल दावा गलत है।”

फेसबुक यूजर Subrata Bablu Bhattacharjee को 200 से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि किशोर कुमार की पोती के नाम से वायरल वीडियो में गाना गा रही लड़की असल में अनन्या सबनीस हैंऔर वह किशोर कुमार की पोती नहीं हैं।  

  • Claim Review : किशोर कुमार की पोती मुक्तिका गांगुली। किशोर कुमार जी को उनके 96वें जन्मदिन पर श्रद्धांजलि।
  • Claimed By : FB User ‘Subrata Bablu Bhattacharjee’
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later