X
X

Fact Check: रामायण फिल्म में एक्टर यश के रावण का किरदार न निभाने का दावा फर्जी, जानिए सच्चाई

एक्टर यश के रावण का किरदार ना निभाने को लेकर वायरल दावा गलत है। यश न सिर्फ एक्टर के तौर पर, बल्कि को-प्रोड्यूसर के तौर पर भी फिल्म से जुड़े हुए हैं। यश ने रामायण का टीजर भी शेयर किया है, जिसमें वो रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं। मनगढ़ंत पोस्ट को फर्जी दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कन्नड़ सिनेमा के एक्टर यश रामायण में रावण का किरदार नहीं निभा रहे हैं। पोस्ट में कहा जा रहा है कि फिल्म में राम और सीता का किरदार निभाने वाले एक्टर रणवीर कपूर और आलिया भट्ट के बीफ खाने की वजह से उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया।  

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। यश न सिर्फ एक्टर के तौर पर, बल्कि को-प्रोड्यूसर के तौर पर भी फिल्म से जुड़े हुए हैं। यश ने रामायण का टीजर भी शेयर किया है, जिसमें वो रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं। मनगढ़ंत पोस्ट को फर्जी दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘डीके पांडे’ ने 26 जुलाई 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “बॉलीवुड के एक्टर अजय देवगन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, रितिक रोशन, अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह ने जहां ₹5 के गुटके के लिए अपना आत्मसम्मान बेच दिया हो* *वहीं हिंदुस्तान के सबसे बड़े सुपरस्टार रॉकी भाई (केजीएफ) ने नितेश कुमार के निर्देशन में बनने वाली फिल्म रामायण में रावण का रोल इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि उन्होंने उस फिल्म में प्रभु श्री राम का रोल रणबीर कपूर और माता सीता का रोल आलिया भट्ट कर रही है !* *यश ने यह रोल ही यह बोलकर ठुकराया है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट गौ मांस खाते हैं !**जो कि हमारे धर्म में नहीं है। यह थप्पड़ उन बॉलीवुड वालों के लिए है जो पैसे कमाने के लिए एक फिल्म के सीन में अपनी मां का बलात्कार भी कर सकते हैं।* *ग्रैंड सैल्यूट रॉकी भाई।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमने पाया कि वायरल पोस्ट साल 2023 से सोशल मीडिया पर इसी दावे के साथ वायरल है। न्यूज 18 की वेबसाइट पर 15 जून 2023 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, उस दौरान यश की टीम के एक सदस्य ने दावे को फर्जी बताया था।

पड़ताल के दौरान हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट इंडिया टुडे की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 24 फरवरी 2025 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, रामायण फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे है। इस फिल्म को एक्टर यश नमित मल्होत्रा के साथ को-प्रोडयूस कर रहे हैं। यश ने अपनी कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन के तहत इस फिल्म में पैसा लगाया है। इस फिल्म को लेकर यश का कहना था कि वो एक एक्टर के तौर पर रावण का रोल करने के लिए काफी उत्साहित है। यह रोल चैलेंजिंग है और उन्हें इस तरह के रोल पसंद हैं। 

हमें सोनी म्यूजिक इंडिया पर रामायण फिल्म से जुड़ा एक वीडियो मिला। वीडियो को 3 जुलाई 2025 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, रणबीर कपूर फिल्म में राम, यश फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं। वहीं सीता के तौर पर अभिनेत्री साई पल्लवी नजर आएंगी। फिल्म में यश के किरदार को भी दिखाया गया है।

हमें यश के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी रामायण का वीडियो 3 जुलाई 2025 को शेयर हुआ मिला। यश ने अपने अकाउंट पर रामायण से जुड़ी कई अन्य पोस्ट को भी शेयर किया हुआ है।

अधिक जानकारी के लिए हमने मुंबई में बॉलीवुड को कवर करने वालीं दैनिक जागरण की वरिष्‍ठ पत्रकार स्मिता श्रीवास्तव से संपर्क किया। उन्होंने दावे को गलत बताया। उनका कहना है कि रामायण का टीजर आ चुका है और उसमें यश को देखा जा सकता है।

अंत में हमने पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को राजस्थान का रहने वाला बताया है। यूजर को करीब चार हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि एक्टर यश के रावण का किरदार ना निभाने को लेकर वायरल दावा गलत है। यश न सिर्फ एक्टर के तौर पर, बल्कि को-प्रोड्यूसर के तौर पर भी फिल्म से जुड़े हुए हैं। यश ने रामायण का टीजर भी शेयर किया है, जिसमें वो रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं। मनगढ़ंत पोस्ट को फर्जी दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

  • Claim Review : एक्टर यश ने रामायण फिल्म में रावण का किरदार निभाने से किया इंनकार।
  • Claimed By : FB User DK Pandey
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later