X
X

Fact Check: मनसे कार्यकर्ताओं और टीचर के वीडियो को गलत दावे के साथ किया जा रहा वायरल 

विधायक के बीजेपी सांसद को पीटने के दावे से वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो में नजर आ रहे लोग महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के सदस्य और स्कूल का एक टीचर है।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Jul 25, 2025 at 03:14 PM
  • Updated: Jul 25, 2025 at 05:52 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर बहस करते हुए कुछ लोगों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि विधायक बीजेपी सांसद से विकास कार्य को लेकर बातचीत करने के लिए गया था। फिर सांसद ने विधायक के पिता को चोर बोला और उसके परिवार को जेल भेजने की बात कही। इसके बाद गुस्से में आकर विधायक ने बीजेपी सांसद को जूते-चप्पल से मारा।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। वीडियो में नजर आ रहे लोग महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के सदस्य और स्कूल का एक टीचर है। महिला टीचर के साथ बदसलूकी करने पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के सदस्यों ने व्यक्ति को पीटा था। वीडियो में विधायक और बीजेपी सांसद नहीं, बल्कि गुस्से में नजर आ रहा शख्स मनसे उपविभाग प्रमुख राजेंद्र देशमुख और कुर्सी पर बैठा व्यक्ति टीचर है।

क्या हो रहा है वायरल ?

इंस्टाग्राम यूजर ‘fact_viral2.0’ ने 24 जुलाई 2025 को वीडियो को शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, “विधायक के साथ ऐसा किया फिर जो हुआ।”

वीडियो पर लिखा हुआ है, “विधायक ने बीजेपी संसद को जुते चप्पल से मारा”

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल पर रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो एबीपी माझा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 16 अप्रैल 2025 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वीडियो महाराष्ट्र के मुलुंड का है। 

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें वीडियो का लंबा वर्जन लोकमत के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो 16 अप्रैल 2025 को अपलोड किया गया था। मौजूद जानकारी के अनुसार, “वीडियो महाराष्ट्र के मुलुंड का है। दरअसल, मुलुंड में स्थित मुंबई पब्लिक स्कूल के एक शिक्षक पर आरोप है कि उसने आधी रात के बाद स्कूल की शिक्षिका को फोन किया। फिर अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया और गालियां दी। टीचर पर स्कूल की छात्राओं के साथ भी छेड़छाड़ करने का आरोप था। इस मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सैनिकों ने इस स्कूल में जाकर प्रबंधन को आड़े हाथों लिया। शिक्षक को सबक सिखाया और उसके मुँह पर कोयला फेंका। इस मामले में मुलुंड पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में ले लिया। वीडियो में गुस्से में नजर आ रहा शख्स मनसे उपविभाग प्रमुख राजेंद्र देशमुख और कुर्सी पर बैठा व्यक्ति टीचर है।

अधिक जानकारी के लिए हमने मुंबई के मिड-डे के सीनियर रिपोर्टर समीउल्लाह खान से संपर्क किया। उन्होंने वायरल दावे को गलत बताया है।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर इसी तरह की फर्जी पोस्ट को शेयर करता है। यूजर को 12 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि विधायक के बीजेपी सांसद को पीटने के दावे से वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो में नजर आ रहे लोग महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के सदस्य और स्कूल का एक टीचर है। महिला टीचर के साथ बदसलूकी करने पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के सदस्यों ने व्यक्ति को पीटा था। वीडियो में विधायक और बीजेपी सांसद नहीं, बल्कि गुस्से में नजर आ रहा शख्स मनसे उपविभाग प्रमुख राजेंद्र देशमुख और कुर्सी पर बैठा व्यक्ति टीचर है।

  • Claim Review : विधायक ने बीजेपी संसद को जूते-चप्पल से पीटा।
  • Claimed By : FB User fact_viral2.0
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later