X
X

Fact Check : बॉलीवुड कलाकार असरानी के निधन की पोस्ट FAKE है

विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी जांच में अभिनेता गोवर्धन असरानी के निधन से जुड़े दावे को गलत पाया। असरानी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनकी मौत को लेकर वायरल हो रही पोस्ट फर्जी है। 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)।  सोशल मीडिया पर बॉलीवुड कलाकार गोवर्धन असरानी से जुड़ी एक पोस्ट वायरल हो रही है। पोस्ट में असरानी की तस्वीर लगी हुई है। दावा किया जा रहा है की 15 जुलाई 2025 को बॉलीवुड के हास्य कलाकार गोवर्धन असरानी का निधन हो गया है। कमेंट्स सेक्शन में लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इस पोस्ट को सच समझकर शेयर किया है।

विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। अभिनेता असरानी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनकी मौत को लेकर वायरल की जा रही पोस्ट फर्जी है। लोग गलत पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक पेज अपना Uk01अल्मोड़ा ने 16 जुलाई 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “जन्म 1-1-1941

मृत्यु 15-7-2025

भरतीय सिनेमा के हास्य अभिनेता #गोवर्धन_असरानी पंच तत्व मे लीन हुए, ओम शांति, ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दे,”

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने पोस्ट को समान दावे के साथ शेयर किया है। वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक को यहां देखें।

पड़ताल

वायरल दावे की पुष्टि के लिए हमने सबसे पहले गूगल ओपन सर्च किया। दावे की पुष्टि करती कोई भी विश्वनीय न्यूज रिपोर्ट्स हमें नहीं मिली। । अगर यह खबर सच होती तो इससे जुड़ी न्यूज रिपोर्ट्स सुर्ख़ियों में होती। पर हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने अभिनेता गोवर्धन असरानी के सोशल मीडिया हैंडल को सर्च किया। हम उनके वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहुंचे। असरानी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 15 जुलाई 2025 को एक वीडियो क्लिप शेयर की है। जिसमें शाहरुख़ खान और जसप्रीत बुमराह की वीडियो मौजूद हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमने मुंबई में बॉलीवुड को कवर करने वालीं दैनिक जागरण की वरिष्ठ पत्रकार स्मिता श्रीवास्तव से संपर्क किया। उन्होंने वायरल दावे को गलत बताया है। उन्होंने बताया लोग सिर्फ व्यूज और लाइक्स के लिए मशहूर हस्तियों से जुड़ी ऐसी पोस्ट शेयर करते हैं। एक्टर असरानी बिल्कुल ठीक हैं।

इससे पहले सिंगर आशा भोसले के निधन से जुड़ी पोस्ट वायरल हुई थी। जिसकी जांच विश्वास न्यूज ने की है। फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ें।

अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले पेज को स्कैन किया। पता चला कि इस पेज को एक लाख 18 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी जांच में अभिनेता गोवर्धन असरानी के निधन से जुड़े दावे को गलत पाया। असरानी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनकी मौत को लेकर वायरल हो रही पोस्ट फर्जी है। 

  • Claim Review : बॉलीवुड के हास्य कलाकार गोवर्धन असरानी का निधन हो गया है।
  • Claimed By : Fb page-अपना Uk01अल्मोड़ा
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later